हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

पंजाबी शादी में दुल्हन पर नोटों की बारिश का वीडियो वायरल, 4 लाख उड़ाने का दावा

लुधियाना से जुड़ी एक पंजाबी शादी का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दुल्हन पर करोड़ों रुपये की नोटों की बारिश का दावा किया जा रहा है.
हालांकि रकम की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन वीडियो ने सोशल मीडिया पर शानो-शौकत और फिजूलखर्ची को लेकर बहस छेड़ दी है.

विज्ञापन

शादी का सीजन हो और सोशल मीडिया पर हलचल न मचे, ऐसा कैसे हो सकता है. इन दिनों एक पंजाबी शादी का वीडियो इंटरनेट पर खूब देखा जा रहा है. वजह है नोटों की बारिश.

वीडियो में चमचमाती लाइट्स के बीच दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर खड़े नजर आते हैं. डीजे की धुन बज रही है और मेहमान जश्न में डूबे हैं. तभी अचानक ऊपर से फूलों की जगह नोट उड़ते दिखाई देते हैं. कुछ लोग बोरियों में नोट लेकर आते हैं और दुल्हन पर बरसाने लगते हैं. देखते ही देखते पूरा स्टेज और डांस फ्लोर नकदी से भर जाता है.

दावा किया जा रहा है कि इस शादी में करीब 8.5 करोड़ रुपये कैश लुटाए गए. वीडियो में दूल्हा भी खुद नोटों की गड्डियां उठाकर दुल्हन पर उड़ाता नजर आता है.

विज्ञापन

यह क्लिप इंस्टाग्राम पर शेयर की गई, जिसके बाद हजारों लाइक और कमेंट्स आने लगे. कुछ लोगों ने इसे शानो-शौकत की हद बताया तो कुछ ने कहा कि इतनी रकम से जरूरतमंदों की मदद हो सकती थी. वहीं कई यूजर्स ने इसे पंजाबी शादियों की रौनक और परंपरा का हिस्सा बताया.

सच चाहे जो भी हो, लेकिन इस वीडियो ने एक बार फिर दिखा दिया कि सोशल मीडिया पर अलग अंदाज में मनाया गया जश्न कैसे बहस का मुद्दा बन जाता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- बाबा वेंगा की पाकिस्तान को लेकर शॉकिंग भविष्यवाणी! 6 साल पहले स्टडी में हुआ था जिक्र

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola