Punjabi Ram Bhajan Video Viral: अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को हो रहा है। इस ऐतिहासिक दिन के लिए पूरे देश में तैयारियां जोरो पर हैं। प्राण- प्रतिष्ठा समारोह के लिए साधु-संतों समेत वीआईपी मेहमानों को न्योता भेजा जा रहा है। राम मंदिर के गर्भगृह में रामलला की मूर्ति स्थापित की जाएगी। वहीं रामलला के दर्शन करने देश-विदेश से श्रद्धालु अयोध्या आ रहे हैं। प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भक्तों में उत्साह देखने लायक है। लोग तरह-तरह के भजन बना रहे हैं। पूरा सोशल मीडिया राममय हो रखा है। ऐसा ही राम भजन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो पंजाबी भाषा में गाया गया है। प्राण प्रतिष्ठा में हर वर्ग के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग इसे शेयर भी कर रहे हैं।
यह भी पढ़े: Sabke Ram! दिल छू लेगा उडुपी के भक्तों का यह ‘श्री राम भजन
हैशटेग के साथ करें शेयर
31 दिसंबर को मन की बात कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओ से अपील की थी कि सोशल मीडिया को भी राममय किया जाना चाहिए। सभी लोग इस ऐतिहासिक दिन की तैयारी कर लें। प्रभु श्रीराम के भजनों को सोशल मीडिया पर शेयर किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कला की दुनिया से जुड़े लोगों ने अलग तरीके से राम मंदिर के लिए नए-नए गीत, भजन, कविताएं लिखी हैं। पूरे देश के लोग हैशटैग रामभजन के साथ अपने वीडियो शेयर करें।
हजारों लोग कर रहे लाइक
वीडियो को X हैंडल पर पोस्ट किया गया है। यूजर ने इस वीडियो के साथ कैप्शन देते हुए लिखा कि यह पंजाबी भाषा में पहला भजन है। रामभजन का क्रेज हर वर्ग पर छाया हुआ है। यह वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो और राम भजन को खूब पसंद कर रहे हैं। हजारों लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है।
संबंधित खबरें
कौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
16 mins agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
5 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
6 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
7 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
7 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
8 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
8 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
10 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
12 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines