Puneet Superstar Viral Video: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पुनीत सुपरस्टार आए दिए अपने इंस्टाग्राम पर अजीबोगरीब चीजों के साथ पोस्ट डालते रहते हैं। कभी वो नाली के पानी में कुल्फी डालकर खाते हैं, तो कभी ब्रेड में कीचड़ लगाकर खाते हैं। इस बार इनका ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें वे गोबर के कंडे को खाते नजर आ रहे हैं। भले ही लोग इन वीडियो को लाइक करते हैं, लेकिन ये वीडियो बहुत ही घिनौना है, जिसे देखने के बाद एक बार तो आपका मन खराब होना तय है। आइये इस वीडियो के बारे में जानते हैं।
क्यों घिनौना है वीडियो?
पुनीत सुपरस्टार के इस वीडियो में वो गोबर के कंडे खाते नजर आ रहे हैं। पुनीत ने इस वीडियो को ‘दांत में फस गया यार’ कैप्शन के साथ शेयर किया है। वीडियो पर अब तक 13,393 लाइक्स आए हैं। यहां तक की इस वीडियो का कमेंट सेक्शन भी बहुत अजीब कमेंट से भरा पड़ा है। एक यूजर ने यह तक लिख दिया, ‘ भाई तू करोना टाइम में मर क्यों नहीं गया।’ यहां हम आपको लिए वीडियो भी शेयर कर रहे हैं।
पहले भी शेयर किए हैं कई वीडियो
पुनीत सुपरस्टार आए दिए ऐसी अजीबोगरीब वीडियोज शेयर करते रहते हैं। इससे पहले भी उन्होंने भैंस का गोबर अपने मुंह पर घिसते और उसके पेशाब को पीते हुए वीडियो शेयर किया था। इसके अलावा उन्होंने एक ऐसा वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें वे कुल्फी को रोज के किनारे की नाली के पानी में डुबो कर खा रहे थे।
ये वीडियो दिखने में बहुत घिनौने लगते हैं और अगर आपने इसे देख लिया तो एक बार आपका मन खराब जरूर होगा। इससे एक बात तो तय है कि ये सारी हरकतें ये इनफ्लुएंसर केवल फेम के लिए कर रहे हैं। यहां हम इनकी कुछ वीडियो को आपके लिए शेयर कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें – Pushkar Mela 2024: मेले में पहुंचा 23 करोड़ का ‘अनमोल भैंसा’, देखने के लिए दूरदराज से पहुंच रहे लोग
संबंधित खबरें
सूरत के कारोबारी ने दिवाली पर कर्मचारियों को दिया 1 लाख का बोनस
3 hrs ago60 दिन सोकर मुंबई की महिला ने जीते 9.6 लाख रुपये
1 day agoऑफिस में महिला के डांस वीडियो पर सोशल मीडिया में बहस
3 days agoबालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
3 days agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
3 days agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
4 days agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
5 days agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
5 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
6 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines