Puneet Superstar Beaten Video Viral : सोशल मीडिया पर अजीब वीडियो बनाकर कई लोग फेमस हो चुके हैं। इस लिस्ट में पुनीत सुपरस्टार का नाम भी शामिल है। पुनीत सुपरस्टार अपने करतूतों से लोगों को चौंका देते हैं। कुछ एक्ट ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों का मन भी खराब हो जाता है। अपनी इन्हीं करतूतों से वह फेमस हुए लेकिन अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी पिटाई हो रही है।
वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि दो लोग मिलकर पुनीत सुपरस्टार की पिटाई कर रहे हैं। उसमें एक शख्स कह रहा है कि पुनीत सुपरस्टार ने उससे प्रमोशन के लिए पैसे लिए थे लेकिन किया नहीं। इसने धोखा दिया है। इसके बाद दोनों ने मिलकर पुनीत सुपरस्टार को पीटा, माफी मंगवाई और उठक-बैठक भी करने के लिए कहा।
सुपरस्टार की पिटाई, वीडियो वायरल
वीडियो में शख्स कह रहा है कि मुझसे माफी मांग, जो मेरे साथ किया है। पुनीत सुपरस्टार कह रहे हैं कि भाई से माफी मांगता हूं, मैंने जो किया उसके लिए। इसके बाद वह उठक बैठक करते हैं और फिर रोते हुए पुनीत ने माफी मांगते हुए कहा कि मैंने गलत किया था।
हालांकि इस वीडियो की पुष्टि करना मुश्किल है क्योंकि फेमस होने के लिए लोग इस तरह के स्क्रिप्टेड वीडियो भी बनाते हैं। पुनीत सुपरस्टार की तरफ से अभी तक इस पर पुनीत की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। ऐसे में यह कहना है कि पुनीत की सच में पिटाई हुई है या ये वीडियो स्क्रिप्टेड है,बहुत जल्दबाजी होगी।
यह भी पढ़ें : Video: 30 साल से नौकरानी का बेटा उड़ाएगा विमान, पायलट बनते ही गले लगाकर हुईं भावुक
अजीब वीडियो बनाते हैं पुनीत
पुनीत का सोशल मीडिया अकाउंट अजीब वीडियो से भरा हुआ है। किसी वीडियो में वह नाले में नहा रहे हैं तो किसी वीडियो में गोबर खाते दिखाई दे रहे हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे हैं, जिन्हें देखकर मन खराब हो जाए। हालांकि उन्हें ऐसी ही हरकतों से प्रसिद्धि और ख्याति मिली है तो इसे ही आगे बढ़ा रहे हैं।
संबंधित खबरें
कौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
16 mins agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
5 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
6 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
7 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
7 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
8 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
8 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
10 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
12 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines