Pune Girl Stunt Viral Video : रील बनाने के लिए तमाम लोग तरह-तरह की हरकतें करते हैं। कुछ अपनी कला दिखाते हैं तो कुछ लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए जानलेवा स्टंट करते हैं। पुणे में एक लड़की ने सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए ऐसी रील बना डाली, जिसे देखते ही लोग भड़क गए और लड़की की तुरंत गिरफ्तारी की मांग कर डाली। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, मामला महाराष्ट्र के पुणे का बताया जा रहा है।
पुणे में स्टंट करती लड़की का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बिल्डिंग से लटक कर एक लड़की खतरनाक स्टंट करती दिखाई दे रही है। लड़की के साथ तीन और लोग हैं, जिसमें दो लोग वीडियो में दिखाई दे रहा हैं जबकि तीसरा वीडियो रिकॉर्ड कर रहा है। लड़की, लड़के का हाथ पकड़कर ऊंचाई से हवा में लटक गई। नीचे खंडहर है और उंचाई इतनी अधिक है कि गिरने के बाद बचना नामुमकिन है।
लड़की बिना डरे हवा में लटकी हुई है और बाकी लोग उसकी मदद कर रहे हैं। वीडियो को अलग-अलग एंगल से रिकॉर्ड किया। जब सोशल मीडिया पर इसे शेयर किया गया तो लोग हैरान रह गए। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इन तीनों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अधिकतर लोगों का कहना है कि यह स्टंट जानलेवा है, अगर इस पर रोक नहीं लगी तो इस तरह की घटनाएं बढ़ती चली जाएंगी।
यह भी पढ़ें : Video : बुर्का पहनकर आए चोर, लूटने लगे ज्वेलरी शॉप; दुकानदार की हिम्मत के आगे हुए पस्त
बताया गया कि मामला पुणे के युवा स्वामीनारायण मंदिर, जम्भुलवाड़ी पुणे के पास एक इमारत के ऊपर रिकॉर्ड किया गया है। वीडियो वायरल होने पर कार्रवाई की मांग पर पुलिस की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या पुलिस इन लोगों पर कार्रवाई करेगी या नहीं!
यह भी पढ़ें : मेट्रो स्टेशन पर युवक ने युवती को ऐसे चूमा, सबका माथा घूमा, वायरल हुआ वीडियो
हाल ही में पुणे के पास ही कार चलाने का वीडियो रिकॉर्ड करने वाली एक लड़की की जान चली गई थी। लड़की रिवर्स गियर में चला रही थी, उसका पैर ब्रेक की जगह एक्सीलेटर पर पड़ गया था। कार सीधे खाई में गिरी थी और लड़की की मौत हो गई थी। अब एक बार फिर इस जानलेवा स्टंट का मामला सामने आया है।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
13 hrs agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
20 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 day agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
6 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
7 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
8 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
8 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
9 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
9 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines