Pune Accident Accused Viral Video : पुणे में नाबालिग लड़के ने पोर्शे कार से टक्कर मारकर लोगों की जिंदगियां छीन ली। इस दुर्घटना के बाद वह भागने की फिराक में था लेकिन लोगों ने पकड़ लिया और पिटाई कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया लेकिन कुछ ही घंटों में वह कोर्ट की अजीब शर्तों के साथ जमानत पर रिहा हो गया। एक तरफ जहां आरोपी के शराब के नशे में होने या ना होने पर सवाल उठाए गए। कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि मेडिकल रिपोर्ट में आरोपी की अल्कोहल रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इसी बीच उसका एक वीडियो वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, दावा किया जा रहा है कि वीडियो में आरोपी अपने दोस्तों के पार्टी कर रहा है और शराब का सेवन कर रहा है। इसके बाद उसके शराब के नशे में होने का संदेह ही नहीं है। हम इस वीडियो की पुष्टि नहीं कर रहे हैं।
देखिए वीडियो
17 साल के नाबालिग लड़के पर आरोप है कि वह शराब के नशे में था। ना ड्राइविंग लाइसेंस था और ना ही गाड़ी पर नंबर प्लेट लगी थी। बताया गया कि जिस वक्त पोर्शे कार ने टक्कर मारी, उसकी स्पीड करीब 200 किमी/प्रति घंटा थी। टक्कर लगने के बाद बाइक सवार हवा में उछल गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
कोर्ट के फैसले से हैरान हैं सब!
नाबालिग लड़के को गिरफ्तार कर कोर्ट के सामने पेश किया गया तो कोर्ट के अजीब शर्तों के साथ लड़के को जमानत दे दी। कोर्ट ने 15 दिन तक ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के साथ ड्यूटी करने, निबंध लिखने और शराब छोड़ने के लिए नशा मुक्ति केंद्र भेजने की शर्त के साथ दो लोगों की हत्या के आरोपी को जमानत दे दी।
आरोपी के पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुणे पुलिस ने बताया कि नाबालिग के पिता को हिरासत में लिया है। केस दर्ज होने के बाद से ही आरोपी का पिता फरार हो गया था, जिसे छत्रपति संभाजीनगर से हिरासत में लिया गया और अब उसे पुणे लाया जा रहा है। पुणे के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने सोमवार को कहा कि पुलिस के पास सबूत हैं, जिसमें दो रेस्तरां के सीसीटीवी फुटेज भी शामिल हैं, जिससे पता चलता है कि लड़का शनिवार देर रात दोस्तों के साथ शराब पी रहा था।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 day agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
1 day agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 day agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
7 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
7 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
9 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
9 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
9 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
10 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines