पुणे में जहां हुआ था पोर्श एक्सीडेंट, वहां की पुलिस का एक और कारनामा; वीडियो हो रहा वायरल

Pune Police Viral Video : महाराष्ट्र के पुणे के कल्याणीनगर इलाके का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें चेकिंग करने बैठे एक पुलिसकर्मी को एक शख्स से पैर दबवाते देखा जा सकता है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने सफाई दी है।।

Pune Police Viral Video

Pune Police Viral Video : महाराष्ट्र के पुणे में हुए पोर्श एक्सीडेंट के बाद पुलिस का शर्मनाक चेहरा सामने आया था। पुलिस ने खूब लीपापोती करने की कोशिश की लेकिन अंत में कुछ काम नहीं आया और आरोपी को बचाने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हुई। जिस जगह यह पोर्श एक्सीडेंट कांड हुआ था, वहां पर बैठी पुलिस का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

पुणे पुलिस का एक और वीडियो वायरल

पोर्श कार एक्सीडेंट कल्याणीनगर इलाके हुआ था। इसी इलाके में नाकाबंदी करके बैठे एक पुलिस अधिकारी का वीडियो वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, सांसवाड़ी इलाके से कुछ युवक कार से पुणे स्थित अपने घर जा रहे थे। रात करीब 12.20 बजे कल्याणीनगर इलाके में पुलिस की नाकाबंदी चल रही थी।

पुणे पुलिस ने कार चला रहे युवकों को रोका और उनसे जुर्माना वसूला। आरोप है कि इसके बाद एक शख्स से पुलिसकर्मी ने पैर दबाने के लिए कहा। कुर्सी पर बैठे पुलिसकर्मी का पैर दबाते शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की सफाई सामने आई है।

देखें वीडियो


वीडियो वायरल होने के बाद एक बार फिर लोगों ने सोशल मीडिया पर पुणे पुलिस को ट्रोल करना शुरू कर दिया। इस पर येरवडा ट्रैफिक विभाग की तरफ से सफाई दी गई कि पीएसआई गोराडे जिनकी उम्र 57 साल है, वह कल्याणीनगर में ड्रंक एंड ड्राइव अभियान चला रहे थे। 2 दिन दो दिन से लगातर ड्यूटी के कारण उनका ब्लड शुगर 550 तक पहुंच गया था।

सफाई में आगे बताया गया कि शुगर बढ़ने के कारण तैनात पुलिसकर्मी के पैर में ऐंठन आ गई थी। वीडियो में जो शख्स दिखाई दे रहा हैं, वह पुलिसकर्मी की मदद कर रहा है। हालांकि पुणे पुलिस के इस रवैये को लेकर सोशल मीडिया पर लोग ट्रोल कर रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ