हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

बीच सड़क पर खोदे गए गहरे गड्ढे में बाइक समेत गिरा शख्स, वीडियो हो रहा वायरल

Pune Viral Video : सोशल मीडिया पर पुणे का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बाइक सवार को नगर निगम द्वारा खोदे गए गहरे गड्ढे में गिरते देखा जा सकता ।

विज्ञापन

Pune Viral Video : महाराष्ट्र के पुणे में बीच सड़क पर खोदे गए गड्ढे में एक शख्स बाइक समेत गिर गया। गड्ढा काफी गहरा था, ऐसे में वहां मौजूद लोग शख्स को तुरंत बाहर नहीं निकाल पाए। शख्स के गड्ढे में गिरने का वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है और इसके बाद लोगों ने नगर निगम को निशाने पर लिया है क्योंकि गड्ढा नगर निगम के द्वारा ही खोदा गया था।

पुणे नगर निगम में शामिल नरहे गांव का यह मामला है। यहां ड्रेनेज का काम चल रहा है, इसके लिए सड़कों पर गहरे और बड़े गड्ढे खोदे गए हैं। ड्रेनेज के काम के चलते कई सड़कें बंद कर दी गई हैं। इस दौरान एक गड्ढे के बगल से बाइक लेकर निकलने की कोशिश करते एक शख्स का संतुलन बिगड़ गया और बाइक समेत गड्ढे में जा गिरा।

गड्ढे में गिरा शख्स, नहीं काम आई कोई तरकीब

संतुलन बिगड़ने के बाद पहले बाइक गड्ढे में गिरी। इसके बाद शख्स खुद को बचाने की कोशिश करता रहा लेकिन वह सफल नहीं हुआ और गहर गड्ढे में गिर गया। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने शख्स की मदद करने के लिए एकत्रित हो गए लेकिन गड्ढा गहरा था, ऐसे में कोई तरकीब काम नहीं आ रही थी।

हालांकि कुछ देरी की मशक्कत के बाद आखिरकार शख्स को बाहर निकाल लिया गया। गनीमत रही कि बाइक चालक को मामूली चोटें आईं। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों का कहना है कि पुणे नगर निगम को और सावधानी बरतने की जरूरत है। लापरवाही से किसी की जान भी जा सकती है।

यह भी पढ़ें : होटल में आपत्तिजनक हालत में मिले जोड़े, गोरखपुर में होटल में हुई छापेमारी

बता दें कि विधानसभा चुनाव से पहले ड्रेनेज लाइन के लिए 2 करोड़ रुपये का फंड स्वीकृत किया गया था, जिस पर अब काम शुरू हो गया है लेकिन ट्रैफिक जाम और सड़क बंद होने के कारण नागरिक परेशान हैं और उसी रास्ते निकलने की कोशिश कर रहे हैं, जहां काम चल रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें