पुणे में एक्सीडेंट का एक और खतरनाक वीडियो! महिला को कार ने मारी टक्कर, 20 फुट दूर जाकर गिरी

Pune Accident Viral Video : महाराष्ट्र के पुणे में हुए एक और एक्सीडेंट का मामला सामने आया है। इस एक्सीडेंट में एक लड़की करीब 20 फीट दूर जाकर गिरी। हालांकि पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की क्योंकि शिकायत ही नहीं मिली है।

Pune Accident Viral Video
विज्ञापन

Pune Accident Viral Video : महाराष्ट्र के पुणे में एक एक्सीडेंट का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक कार चालक ने सड़क किनारे खड़ी महिला को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला कई फीट दूर जाकर गिरी। पोर्श एक्सीडेंट को हुए अभी ज्यादा दिन नहीं बीते और अब एक बार फिर अनियंत्रित कार से एक्सीडेंट का मामला सामने आया है।

पुणे में एक और एक्सीडेंट का मामला 

मामला पुणे के पिंपरी चिंचवड़ का है, यहां एक तेज रफ्तार कार ने सड़क के खड़ी महिला को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि महिला कई फीट दूर जाकर गिरी और वह घायल हो गई। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

हैरानी की बात ये है कि पिछले दिनों अपने रवैये को लेकर विवादों में रहने वाली पुणे पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित लड़की की शिकायत मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। बताया गया कि लड़की मुंबई की रहने वाली थी।

देखिए वीडियो 


रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना 23 मई की शाम करीब 5 बजे के करीब हिंजवडी इलाके के भुजबल चौक पर हुई। पुलिस ने यह कहकर अपने हाथ खड़े कर लिए हैं कि हमें कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलेगी तो कार्रवाई जरूर होगी। ऐसे में इस खतरनाक दुर्घटना के बाद भी आरोपी वहां से चला गया और आजाद घूम रहा है। हालांकि यह स्पष्ट किया गया है कि आरोपी नशे में नहीं था।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर आ रहे ऐसे कमेंट्स

विज्ञापन

एक ने लिखा कि ऐसा लग रहा है कि पुणे इस तरह के हादसों की राजधानी बनता जा रहा है। एक अन्य ने लिखा कि पुणे में ड्राइवर ट्रैफिक नियमों का बिलकुल पालन नहीं करते हैं। एक अन्य ने लिखा कि पुणे में कार चालकों की मनमानी और पुलिस के रवैये को लेकर लोगों में नाराजगी है। एक अन्य ने लिखा कि क्या बात है, पुणे पुलिस तो लगातार एक के बाद के काण्ड किये जा रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ