Viral Post: पुणे में एक दिलजले आशिक ने अपनी गर्लफ्रेंड का गुस्सा जिम पर निकाला है और उसे 1 स्टार रेटिंग दी है। इसके साथ ही उसने एक बड़ा रिव्यू भी पोस्ट किया है। बता दें कि इस व्यक्ति की गर्लफ्रेंड ने उसे जिम के दूसरे मेंबर के साथ चीट किया है। इससे नाराज होकर व्यक्ति ने अपना सारा गुस्सा जिम पर निकाला है। ये मामला पुणे के कल्याणी नगर के एक फेमस जिम का है। जिम की रेटिंग और रिव्यू वाला एक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
क्यों वायरल हो रहा है पोस्ट
एक व्यक्ति ने अपने सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें उसने बताया कि अपने क्षेत्र में एक अच्छे जिम की तलाश कर रहा था और यह रिव्यू देखा। इसमें पुणे के एक व्यक्ति ने अपनी गर्लफ्रेंड के चीटर होने का दावा किया और उस जिम पर गुस्सा निकाला, जहां वो दोनों साथ वर्कआउट करते थे। उस व्यक्ति ने गूगल पर एक जिम को एक स्टार रेटिंग दी है।
व्यक्ति ने दावा किया कि दूसरे जिम मेंबर ने उसकी गर्लफ्रेंड को ‘चुराकर’ उनके ‘ब्रोकोड ‘ का नियम तोड़ा है, जबकि उसने उसके साथ अपना प्रोटीन शेक शेयर किया था। अब उसके रिव्यू का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे कई लोगों ने कमेंट किए हैं। यहां हम पोस्ट शेयर कर रहे हैं।
उसने जिम को एक स्टार रेटिंग देते हुए कहा कि मैं एक स्टार इसलिए दे रहा हूं क्योंकि मेरी गर्लफ्रेंड श्रुति ने सेंटर में ‘अभिषेक’ नाम के एक लड़के के साथ मिलकर मुझे धोखा दिया। उस व्यक्ति ने आगे बताया कि पहले तो उसे लगा कि वे सिर्फ दोस्त हैं, लेकिन बाद में बात गंभीर हो गई। मैंने अपना प्रोटीन शेक अभिषेक के साथ भी शेयर किया, लेकिन उसने मुझे धोखा दिया। अब, वे साथ में एक्सरसाइज करते हैं और मैं अकेला हूं।
यूजर ने किए कमेंट
इस पोस्ट पर बहुत से कमेंट किए गए हैं। एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि ये जिम उसके लिए ‘वर्कआउट’ नहीं किया। वहीं दूसरे यूजर ने कहा मैंने सुना है कि जिम के भाई जो प्रोटीन शेयर करते हैं, वे बिना किसी टैग के हमेशा के लिए दोस्त बन जाते हैं। अन्य यूजर ने कहा कि पता नहीं भाई प्रोटीन शेक के बारे में ज्यादा दुखी है या अपनी गर्लफ्रेंड के बारे में।
यह भी पढ़ें – सिंपल AI ऐप बनाकर हर महीने लाखों रुपये कमा रहा ये टेकी, पोस्ट हो रहा वायरल
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
2 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
3 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
4 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
4 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
5 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
5 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
7 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
9 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
10 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines