---विज्ञापन---

Watch: 3 साल के बच्चे की मौत का ये वीडियो देख कलेजा फट पड़ेगा, खेलते-खेलते चली गई जान

Pune News : पुणे में एक बच्ची की दर्दनाक मौत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हादसा सीसीटीवी में कैद हुआ है, जिसे देखकर हर किसी का कलेजा फट जाएगा।

---विज्ञापन---

Pune News : महाराष्ट्र के पुणे में खेलते-खेलते एक बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बच्चे की मौत का वीडियो देखने के बाद आप हिल जाएंगे । पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुछ बच्चे घर के बाहर खेल रहे हैं। एक बच्चा एक गेट को पकड़कर लटका रहा है और गेट बंद करने की कोशिश कर रहा है, इसी दौरान हादसा हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना एक अगस्त को पुणे के बोपखेल के गणेशनगर में हुई है। घर के बाहर कई बच्चे खेल रहे थे, इसी दौरान एक बच्चे पर स्लाइडिंग लोहे का गेट गिरने से साढ़े तीन साल की बच्ची की मौत हो गई। बताया गया कि एक लड़का स्लाइडिंग गेट को बंद करने की कोशिश कर रहा था तभी दरवाजा गिर पड़ा और नीचे दबकर बच्ची की मौत हो गई। मृतक बच्ची का नाम गिरिजा शिंदे बताया जा रहा है।

---विज्ञापन---

देखें वीडियो 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by purvanchal (@purvanchal51)

घटना के बाद बच्ची की मौत

घटना के बाद बच्ची के पिता उसे लेकर अस्पताल गए लेकिन बच्ची को बचाया नहीं जा सका और उसकी मौत हो गई। इस घटना में एक और बच्ची चोटिल हो सकती थी लेकिन वह बाल-बाल बच गई। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि साइकिल चला रहा एक लड़का खेलते-खेलते लड़की के पड़ोस के घर में चला गया। उसी के पीछे-पीछे गिरिजा के साथ एक और लड़की दौड़ने लगी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : UPSC के छात्रों की मौत के बाद DSP की पोस्ट वायरल, केवल घर से दूर जाने के लिए दिल्ली मत जाइए

दोनों जैसे ही दरवाजे के पास पहुंचे तो वह गिर पड़ा। लोहे का दरवाजा वजनदार था तो बच्ची पर गिरते ही वह इतनी चोटिल हुई कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना का भयावह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला पुलिस तक भी पहुंचा। यह पूरा मामला पुलिस के संज्ञान में है।

First published on: Aug 02, 2024 12:53 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola