Tatkal Ticket Booking: भारतीय रेलवे के जरिए रोज लाखों लोग यात्रा करते हैं। रोज लोग अपने लिए टिकट बुक करते हैं, लेकिन कभी-कभी ज्यादा भीड़ के कारण आपको कंफर्म टिकट नहीं मिलती। ऐसे में तत्काल टिकट बुकिंग सहीं विकल्प होता है। मगर क्या आप जानते हैं कि तत्काल टिकट की बुकिंग इतनी आसान नहीं होती। कुछ छोटी-छोटी गलतियों के कारण टिकट कन्फर्म नहीं हो पाती और वेटिंग लिस्ट में चली जाती है। यहां हम आपको कुछ ऐसी टिप्स देने जा रहे हैं, जो आपको कंफर्म टिकट पाने में मदद कर सकती है। आइए इनके बारे में जानते हैं।
IRCTC मोबाइल ऐप का करें इस्तेमाल
जब भी तत्काल टिकट बुक करें तो हमेशा IRCTC मोबाइल ऐप का उपयोग करें। इससे आपको तेजी से बुकिंग करने में मदद मिलती है। बहुत लोग इसके बारे में नहीं जानते हैं, जिसके कारण देरी होती है और टिकट कन्फर्म नहीं हो पाती है।
एक IRCTC ऐप में लॉग इन करने के बाद होम पेज के नीचे ‘मोर’ पर क्लिक करें। बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन ऑन करें। ऐसा करने से लॉगिन के दौरान कैप्चा और ओटीपी को बाईपास किया जा सकता है, जिससे तत्काल बुकिंग के दौरान आपके समय की बचत होती है।
IRCTC ऐप के होम पेज पर, ‘अकाउंट’ पर क्लिक करें। ‘माई मास्टर लिस्ट’ में नेम, एज और जेंडर जैसे डिटेल पहले से भरें। इससे तत्काल बुकिंग के दौरान समय की बचत होती है।
Train
फास्ट इंटरनेट है जरूरी
हमेशा याद रखें कि तत्काल टिकट बुकिंग के लिए तेज इंटरनेट बहुत जरूरी है। इसको चेक करने के लिए आप पिंग टेस्ट रन कर सकते हैं । इसके लिए आप गूगल पर जाकर मीटर.नेट का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर 100ms से ज्यादा पिंग है तो इसका मतलब है कि कनेक्शन धीमा है। ऐसे में बेहतर सिग्नल वाले एरिया में जाए, या वाईफाई का इस्तेमाल करें।
ऑटो अपग्रेडेशन को करें सेलेक्ट
बुकिंग के समय अगर आप कंफर्म टिकट चाहते हैं तो पैसेंजर डिटेल में के ‘ऑटो अपग्रेडेशन’ पर टिक करें। ऐसा करने से अगर आप स्लीपर क्लास में टिकट बुक करते हैं और टिकट उपलब्ध नहीं है तो आपको एसी क्लास की उपलब्धता के बारे में सूचित किया जाएगा और आप इसे अपग्रेड कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
5 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
5 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
7 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
7 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
7 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
8 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
10 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
12 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
12 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines