Pretty privilege at work: हर व्यक्ति चाहता है कि वह अपने करियर में सफलता हासिल करे। इसके लिए वह कड़ी मेहनत भी करता है। लेकिन, हाल ही में किए गए एक सर्वे में खुलासा हुआ है कि सफलता के लिए सिर्फ कड़ी मेहनत ही काफी नहीं है बल्कि ऑफिस में आपकी अपीयरेंसेस वास्तव में एक बड़ी भूमिका निभा सकती है, खासकर जब बात वेतन की हो। यह सर्वे उसे कहावत को भी गलत साबित करती है कि किसी किताब का मूल्यांकन उसके कवर से न करें।
अमेरिका में किया गया सर्वे
दरअसल, 1,050 अमेरिकियों पर किए गए एक सर्वे में ‘प्रिटी प्रिविलेज’ की आइडिया का पता लगाया गया है। यह सर्वे बताता है कि अधिक आकर्षक लोगों को अन्य लोगों की तुलना में कुछ ज्यादा लाभ मिलते हैं। सर्वे के मुताबिक, 81.3 फीसदी लोगों का मानना है कि यह करियर के अवसरों (Opportunities) और आय को प्रभावित करता है।
ऑफिस में सफलता पर दिखावे का कितना प्रभाव?
सर्वे में इस बात को हाइलाइट्स किया गया है कि आपकी अपीयरेंसेस (Appearance) किस तरह से अपकी हायरिंग, प्रमोशन और वेतन वृद्धि को प्रभावित करती है। सर्वे में शामिल 80 फीसदी लोगों का मानना है कि आकर्षक सहकर्मियों को बढ़त मिलती है। लगभग 67 फीसदी लोगों का मानना है कि उन्होंने दिखावे के आधार पर अनुचित व्यवहार होते देखा है।
स्टैंडआउट सीवी ने किया है सर्वे
स्टैंडआउट सीवी द्वारा किए गए इस सर्वे में ऑफिस में सुंदरता के दबाव का पता चलता है। सर्वे में 64.2 फीसदी लोगों ने कहा कि उन्हें अपनी नेचुरल फीचर्स को बदलने की जरूरत महसूस होती है, जबकि 83.4 फीसदी लोगों का कहना है कि अच्छी तरह से तैयार (Well Groomed) होकर ऑफिस आने वाले सहकर्मी अधिक सक्षम माने जाते हैं। जब उनसे 1 से 10 के स्केल पर ऑफिस में आकर्षण का मूल्यांकन करने के लिए कहा गया तो औसत स्कोर 7.7 था। इसे लेकर पुरुषों में ज्यादा आत्मविश्वास दिखा, 37.5 फीसदी लोगों ने खुद को 9 या 10 अंक दिए, जबकि सिर्फ 27.4% महिलाओं ने खुद को 9 या 10 अंक दिए।
ज्यादातर लोगों ने कहा लुक्स का करियर पर प्रभाव नहीं
सेल्फ परसेप्शन ने करियर के अनुभवों में मुख्य भूमिका निभाई। जिन लोगों ने खुद को 1-3 रेटिंग दी उनमें से 46% ने महसूस किया कि उनका लुक्स उनके कैरियर को नुकसान पहुंचाता है। जिन लोगों ने अपने लुक्स को औसत बताया (4-6), उनमें से अधिकांश ने कहा कि लुक्स का उनके करियर पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। 5 में से एक व्यक्ति का मानना है कि उनकी सुंदरता चाहे कितनी भी आकर्षक क्यों न हो, उनके काम में सहायक भी होती है और नुकसान भी पहुंचाती है। आधे से अधिक (55.7%) लोगों ने स्वीकार किया कि वे विश्वसनीयता (Credibility) के लिए अपने लुक्स को तवज्जो नहीं देते हैं।
सफलता और आकर्षण का गहरा नाता
नौकरी में सफलता और खुद के आकर्षण का एक दूसरे से गहरा नाता है। जबकि 65.52% एंट्री लेवल के कर्मचारियों ने खुद को अट्रैक्टिव माना। वहीं, लगभग सभी सीईओ (99.8%) ने खुद को 7 या उससे ज्यादा रेटिंग दी और 71% ने खुद को 9 या 10 भी दिया, जो सर्वे के औसत (33%) से दोगुना है। यह ट्रेंड करियर में प्रोग्रेश को दर्शाती है, जो लीडरशिप की भूमिका निभाने वाले लोगों में अपने अंदर ज्यादा गुण होने की उनकी सोच को को दर्शाती है।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
3 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
4 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
6 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
8 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
9 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
9 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
10 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
10 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
10 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines