नई दिल्ली: पनीर एक डेयरी प्रोडक्ट है जोकि रिच प्रोटीन और फाइबर का एक बहुत ही अच्छा सॉर्स है। इसलिए पनीर से बनी डिशेज को खाने के लोग दीवाने रहते हैं। आमतौर पर पनीर की मदद से कई तरह की डिशेज बनाई जाती हैं जैसे- पनीर टिक्का, मटर पनीर, कढ़ाई पनीर, पनीर रोल या पनीर पुलाव आदि। लेकिन क्या कभी आपने पनीर टिक्का टोस्टी का स्वाद चखा है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए पनीर टिक्का टोस्टी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वाद में चटपटा और टेस्टी होता है। इसको आप हाउस पार्टी के दौरान स्टार्टर डिश के तौर पर बनाकर खिला सकते हैं, तो चलिए जानते हैं पनीर टिक्का टोस्टी बनाने की रेसिपी-
अभी पढ़ें – डिनर का ज़ायका बढ़ा देंगे चटपटे भरवां तंदूरी आलू, नोट करें झटपट रेसिपी
पनीर टिक्का टोस्टी बनाने की सामग्री-
-ब्रेड स्लाइस रोस्टेड
-कद्दूकस पनीर
-पनीर टिक्का मसाला
-लहसुन की चटनी
-मायोनीज़
-प्याज
-शिमला मिर्च
-चीज
-नमक
अभी पढ़ें – बाजार की मिलावटी ड्रिंक की बजाय, ट्राई करें टेस्टी अमरूद जूस रिफ्रेशिंग कूलर, जानें रेसिपी
पनीर टिक्का टोस्टी बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले पनीर को लेकर कद्दूकस कर लें।
फिर आप पनीर में टिक्का मसाला डालें और अच्छे से मिला लें।
इसके बाद आप इसमें थोड़ा सा नमक डालें और अच्छी तरह से मिला दें।
फिर आप एक टोस्टेड ब्रेड पर मायोनीज और लहसुन की चटनी डालकर फैला दें।
इसके बाद आप इसके ऊपर पनीर के मिक्चर की लेयर फैला दें।
फिर आप इसके ऊपर चीज को कद्दूकस करके डालें।
इसके बाद आप इसके ऊपर शिमला मिर्च और प्याज के टुकड़े रखें।
फिर आप इस टोस्ट को करीब 2 मिनट तक दोनों तरफ से माइक्रोवेव में करें।
अब आपका स्वादिष्ट पनीर टिक्का टोस्टी बनकर तैयार हो चुका है।
अभी पढ़ें – लाइफ स्टाइल से जुड़ी ख़बरें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
OMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
37 mins agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 day agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
9 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
10 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
10 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines