Premanand Maharaj Viral Video: ऐसे कई पुरुष हैं, जो शादी के बाद मां-बाप और पत्नी के बीच तालमेल को लेकर परेशान रहते हैं। मां-बाप की सेवा करने से पत्नी को दिक्कत होती है और पत्नी का अधिक साथ देने से मां-बाप को परेशानी होती है। ऐसा ही एक शख्स अपनी इस परेशानी को लेकर प्रेमानंद महाराज के पास पहुंचा। प्रेमानंद महाराज ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में प्रेमानंद महाराज मां-बाप की सेवा से नाराज पत्नी से पीड़ित पुरुषों को सलाह दे रहे हैं। शख्स से प्रेमानंद महाराज ने कहा कि अगर किसी की भी पत्नी ऐसा कहे कि मां-बाप की सेवा नहीं करनी है, तो उसकी बात मत मानना। माता-पिता का पहला अधिकार है, पहला अधिकार पति-पत्नी का नहीं है।
मां-बाप की सेवा पर क्या बोले प्रेमानंद महाराज?
प्रेमानंद महाराज ने कहा कि पहला अधिकार माता-पिता का है, जिन्होंने हमें पैदा किया और पत्नी बनने लायक बनाया। उनकी सेवा ना छोड़ें, चाहे जो हो जाए। प्रेमानंद महाराज ने आगे कहा कि माता-पिता की सेवा करो और पत्नी को भी सुख दो। उसे भी पैसे दो, उसकी भी कामना पूरी करो, लेकिन माता-पिता सर्वप्रथम हैं।
तुम नहीं तो कौन करेगा उनकी सेवा?
महाराज ने कहा कि अगर तुम जवान पति-पत्नी उनकी सेवा नहीं करोगे, तो किसके पास जाएंगे वो? कल तुम भी बूढ़े होगे, तुम्हारे बच्चे तुम्हारे साथ ऐसा करेंगे तो कैसा लगेगा? इसके साथ ही प्रेमानंद महाराज ने एक ऐसी कहानी सुनाई, जिसने लोगों की आंखें खोल दीं।
यह भी पढ़ें : ससुराल के लहंगे ने तुड़वा दी शादी, दुल्हन ने कही ऐसी बात, दूल्हे समेत खाली लौटी बारात
प्रेमानंद महाराज ने कहा कि एक बच्चा मिट्टी के बर्तन को देखकर अपनी मां से बोला, “मां, इसे संभाल कर रखना, कहीं ये टूट ना जाए।” इस पर उसकी मां ने पूछा, “क्यों?” बच्चे ने जवाब दिया, “आज इसमें दादी को खाना देती हो, कल मैं भी आपको इसी में खाना दूंगा।” प्रेमानंद महाराज ने कहा कि बच्चे जो देखेंगे, आपके साथ भी वही करेंगे।
संबंधित खबरें
कौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
1 day agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
1 day agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
1 day ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
2 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
5 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
5 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
5 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines