हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

डायन के शक में गर्भवती महिला की हत्या कर टुकड़ों में काटा, पाकिस्तान में ऐसे खुली पोल

Pakistan Crime News: पाकिस्तान में एक गर्भवती महिला की दर्दनाक हत्या हुई है। परिवार वालों ने ही मिलकर महिला को मार डाला और फिर उसके दर्जनों टुकड़े कर दिए लेकिन गुनाह छुपा नहीं पाए और पकड़े गए।

विज्ञापन

Pakistan Crime News: पाकिस्तान में एक महिला की दर्दनाक हत्या हुई है. महिला एक बच्चे की मां थी और वह गर्भवती भी थी। हत्या इतनी निर्मम तरीके से की गई कि सुनने वाले कांप उठे। हत्या के बाद ससुराल वालों ने गुनाह छुपाने की कोशिश की थी लेकिन जब पुलिस की जांच हुई तो सारी सच्चाई सामने आया गई। क्या काला जादू के लिए एक गर्भवती महिला को ससुराल वालों ने मार डाला और उसे टुकड़ों में काट दिया।

घटना पिछले सप्ताह लाहौर से लगभग 100 किलोमीटर दूर सियालकोट जिले के दासका इलाके की है। जारा कादिर नाम की महिला पिछले हफ्ते ही लापता हुई थी। इसके बाद पुलिस को एक महिला की कटी हुई लाश मिली। जब उसकी शिनाख्त करवाई गई तो ससुराल वालों ने पहचान कर ली।

पूछताछ में सामने आया चौंकाने वाला सच

पुलिस ने जांच के बाद चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, जिनमें सास सुघरान बीबी, उसकी बेटी यास्मीन, उसका पोता हमजा और दूर के रिश्तेदार नवीद शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि इन चारों ने सोते वक्त जारा के चेहरे को तकिए से दबा दिया। जब जारा की मौत हो गई तो उसके चेहरे को जला दिया।

विज्ञापन


पहचान ना हो सके, इसके लिए चेहरा जला दिया। इसके बाद जारा के शरीर के दर्जनों टुकड़े कर दिए, फिर उसे तीन बोरियों में भरकर नाले में फेंक दिया। बताया गया कि जारा गर्भवती थी और एक बच्चे की मां भी थी। जारा की सास ने बताया कि उसे जारा पर शक था कि वह काला जादू करती है और बेटा पैसे भी उसे ही देता था।

यह भी पढ़ें : जिस शख्स की मौत पर बना रहे थे शोक वो जिंदा लौटा तो डरा परिवार

विज्ञापन

जारा एक पुलिस अधिकारी की बेटी थी। जिसने करीब चार साल पहले कादिर अहमद से शादी की थी। दोनों का एक तीन साल का बेटा भी है। शादी के बाद ही जारा अपने पति के साथ सऊदी अरब चली गई थी। कुछ महीने पहले ही वह पाकिस्तान लौटी थी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola