Pregnancy Tourism Ladakh : दुनिया भर में एडवेंचर, वाइल्ड लाइफ, इको, धार्मिक तरह तरह के टूरिज्म हैं। बड़ी संख्या में लोग घूमने के लिए दुनिया के कोने -कोने में जाते हैं और भारत भी आते हैं। वैसे तो भारत विदेशियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि देश के एक हिस्से में विदेशी महिलाएं प्रेग्नेंट होने के लिए क्यों आती हैं? आखिर इसके पीछे का कारण क्या है, आइये जानते हैं।
लद्दाख में एक गांव है, कारगिल से 70 किलोमीटर दूर मौजूद इस गांव को आर्य वैली के नाम से जाना जाता है। दावा किया जाता है कि यहां विदेशी, खासकर यूरोपीय देशों की महिलाएं सिर्फ इसीलिए आती हैं ताकि यहां के मर्दों से गर्भवती हो सकें। ये थोड़ा अजीब है लेकिन इसकी चर्चा खूब होती है।
इसके पीछे का कारण?
लद्दाख के आर्य वैली में ब्रोकपा जनजाति के लोग रहते हैं। इनको लेकर कहा जाता है कि ये लोग अलेक्जेंडर द ग्रेट (सिकंदर महान) की सेना के वंशज हैं। इतना ही नहीं दावा तो ये भी है कि वे दुनिया के बचे हुए आखिरी शुद्ध आर्य हैं। कहा जाता है कि सिकंदर महान जब भारत से जा रहा था तो उसकी फौज का कुछ भाग भारत में ही रह गया था और उनके वंशज भारत में आज भी हैं।
ये है कारण
विदेशी महिलाएं सिकंदर की सेना की तरह ही अच्छे कद काठी, शारीरिक बनावट, मजबूत शरीर वाले औलाद की चाहत में यहां पहुंचती हैं और प्रेग्नेंट होने के बाद यहां से चली जाती हैं। ऐसा भी कहा जाता है कि पहले इस समुदाय के लोगों का बहुत अधिक क्रेज नहीं था लेकिन इंटरनेट पर प्रचार-प्रसार के बाद विदेशी महिलाओं की संख्या बढ़ने लगी। विदेशी महिलाएं शारीरिक संबंध बनाने के बदले में पुरुषों को पैसे देती हैं।
यह भी पढ़ें : ताश के पत्तों से बनाया इतना बड़ा घर, वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया शख्स का नाम; देखें वीडियो
ब्रोकपा दावा करते हैं कि वे ही आर्य के वंशज हैं लेकिन इसका कोई प्रमाण नहीं है। उनकी कोई जांच भी नहीं है लेकिन अपनी कद काठी , शारीरिक बनावट , कुछ कहानियों, लोककथाओं के आधार पर वे शुद्ध आर्य होने का दावा करते हैं। जानकारों का कहना है कि प्रेगनेंसी टूरिज्म एक बस बनी बनाई कहानी है।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
3 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
4 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
6 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
8 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
9 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
9 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
10 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
10 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
10 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines