हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

प्रयागराज में जमीन के नीचे से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे 500-500 के नोट, एक हिरासत में

प्रयागराज के नवाबगंज में पुलिस ने जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए 3 ड्रम कैश बरामद किए हैं. डीसीपी सोनम कुमार के मुताबिक, चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान और ‘यक्ष’ ऐप वेरिफिकेशन के दौरान यह बड़ी कामयाबी मिली. पुलिस ने पूरा कैश सील कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन
प्रयागराज के नवाबगंज में पुलिस ने जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए 3 ड्रम कैश बरामद किए हैं. credit - : X ( @MonojitSinha11 )

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में पुलिस ने जमीन के अंदर छिपाकर रखी गई भारी नकदी बरामद की है. पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर चोरों और नकबजनों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को यह बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. नवाबगंज थाना क्षेत्र के बरईपुर-रामनगर गांव में एक घर से जमीन में गड़े 3 ड्रम मिले, जो नोटों से खचाखच भरे हुए थे. गंगानगर के डीसीपी सोनम कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर अपराधियों और संदिग्धों के सत्यापन के लिए ‘यक्ष’ ऐप का लगातार इस्तेमाल किया जा रहा है. इसके साथ ही सटीक खुफिया जानकारी के आधार पर लगातार छापेमारी की जा रही है.

इसी अभियान के तहत सुबह करीब 10:00 बजे पुलिस को सूचना मिली कि नवाबगंज थाना अंतर्गत बरईपुर-रामनगर गांव निवासी राजेश यादव और राकेश यादव के घर में चोरी का कैश जमीन के नीचे दबाकर रखा गया है.

वीडियोग्राफी के बीच हुई खुदाई, 3 ड्रम कैश बरामद

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत बताए गए मकान पर छापेमारी की. पूरी कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए पारदर्शी तरीके से पूरी तलाशी की वीडियोग्राफी करवाई गई. जब संदिग्ध जगह पर जमीन की खुदाई की गई तो नीचे से 3 ड्रम बरामद हुए, जिनमें भारी मात्रा में कैश भरा हुआ था.

विज्ञापन

मालखाने में जमा कराई गई रकम, पूछताछ जारी

डीसीपी सोनम कुमार ने बताया कि बरामद सभी ड्रमों और कैश को मौके पर ही सील कर दिया गया है और सुरक्षित तरीके से पुलिस मालखाने (एविडेंस लॉकर) में जमा करा दिया गया है. इस जब्ती की जानकारी संबंधित विभागों को भी भेज दी गई है. फिलहाल पुलिस संदिग्धों को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ कर रही है. पूछताछ में जो भी नए तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

गांव के विवाद से खुला राज

पुलिस के मुताबिक, यह मकान यादव परिवार का है. परिवार के दो भाई, राकेश यादव और राजेश यादव, पहले पुणे में काम करते थे और साल 2020 में गांव लौटे थे. गांव वालों ने बताया कि पुणे से लौटने के बाद दोनों भाइयों ने अचानक जमीनें और नए ट्रैक्टर खरीदे, जिससे उनकी बढ़ती दौलत पर लोगों को शक होने लगा था. इस छिपे हुए कैश का सुराग एक दिन पहले गांव में हुए एक स्थानीय विवाद के बाद पुलिस के हाथ लगा था. जानकारी मिली थी कि परिवार के पास भारी नकदी है और वे रोजमर्रा के खर्चों के लिए इसमें से थोड़े-थोड़े पैसे निकालते थे.

विज्ञापन

एक हिरासत में, इनकम टैक्स विभाग अलर्ट

पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, हालांकि वह लगातार गोलमोल जवाब दे रहा है. मकान को सील कर दिया गया है और सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात है. मामले की गंभीरता को देखते हुए आयकर विभाग को भी अलर्ट कर दिया गया है. पुलिस अब इस रकम के असली स्रोत और पुणे की उस कंपनी की पड़ताल में जुटी है, जहां दोनों भाई काम करने का दावा करते थे.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola