हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

हनीमून पर पेट में उठा दर्द और पैदा किया बच्चा, पति के पैरों तले खिसकी जमीन

Prayagraj Wedding Controversy: प्रयागराज में एक ऐसी शादी हुई जिसने सभी को हैरान कर दिया। शादी के दो दिन बाद दुल्हन के पेट में तेज दर्द उठा और अस्पताल में जाकर उसने बच्चे को जन्म दिया। दूल्हे समेत पूरा परिवार हैरान! जानिए पूरी चौंकाने वाली कहानी।

विज्ञापन
Prayagraj Wedding Controversy

Prayagraj Wedding Controversy: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक ऐसी खबर आई है जिसने सभी को हैरान कर दिया है। दरअसल वहां एक ऐसी शादी हुई जिसने ऐसा रुख लिया कि दूल्हे समेत बारातियों के पैरों तले जमीन खिसक गई। दरअसल शादी के दो दिन बाद दुल्हन के पेट में जोर का दर्द हुआ। दर्द इतना असहनीय था कि उसे अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद जो हुआ वो सभी के होश उड़ाने वाला था। डॉक्टर ने इलाज के दौरान बताया कि दुल्हन प्रेग्नेंट है और बच्चा पैदा होने वाला है।

शादी के दो दिनों बाद ही पिता बना दूल्हा

शादी कर दुल्हन को घर ले गया परिवार के लिए दो दिन बाद ही ऐसा दिन आया जो उनके लिए कयामत से कम नहीं था। जी हां, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शादी के बाद दुल्हन अपने ससुराल गई। दो दिन बाद ही उसके पेट में दर्द हुआ और उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने बताया कि जल्द ही वो बच्चे को जन्म देने वाली है। परिवार वालों ने सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए और दो घंटे के अंदर ही दो दिन पहले दूल्हा बना व्यक्ति पिता बन गया।

यह भी पढ़ें: शादी के बाद शादी और बच्चे पैदा किए जा रहा ये शख्स, अब तक जमा चुका है शतक

विज्ञापन

किसका है बच्चा

बेटे की शादी के जश्न में डूबे लोग अभी रिश्तेदारों को विदा भी नहीं कर पाए थे कि घर में एक नन्हा मेहमान आ गया। अचानक लगे इस झटके से पूरा परिवार सदमे में है। वहीं दूल्हे ने बच्चे को स्वीकार करने से मना कर दिया है। लेकिन लड़की के परिवार वालों का दावा है कि साल 2024 में दोनों की सगाई हुई थी। तभी से दोनों का मिलना-जुलना है। उनके अनुसार बच्चा उसी का है। हालांकि दूल्हा अपनी जिद पर अड़ा हुआ है कि ये बच्चा उसका नहीं है।

दुल्हन के परिवार ने लगाया दहेज का आरोप

एक तरफ घर में टेंशन का माहौल है। वहीं दूसरी ओर दूल्हे ने बच्चे को अस्वीकार कर दिया है। अब परिवार वाले उस लड़की से भी कोई रिश्ता नहीं रखना चाहते हैं। लड़के वालों ने दुल्हन के परिवार वालों से शादी में दिए गए गिफ्ट आदि को वापस देने की मांग की है। इसी बीच लड़की वालों ने भी दूल्हे पक्ष पर दहेज लेने का आरोप लगाया है। पंचायत में बातचीत के बाद दुल्हन अपने मायके वापस आ गई है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: शॉकिंग! 10 मिनट में मिलीं 111 लड़कियां, डेटिंग ऐप पर शख्स की बल्ले-बल्ले

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola