Mahakumbh- Ambani Family: महाकुंभ (Mahakumbh 2025) में एशिया के सबसे बड़े बिजनेस मैन वो रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने माघ पूर्णिमा से एक दिन पहले स्नान किया। इस मौके पर अंबानी परिवार की 4 पीढ़ियां प्रयागराज में मौजूद थी जिन्होंने महाकुंभ में 11 फरवरी को पवित्र स्नान किया। अंबानी परिवार (Ambani Family) ने वहां पर पूजा-अर्चना और स्नान करने के बाद कुछ पैकेट बाटें। अब लोगों के मन में जिज्ञासा है कि आखिर उन पैकेटों में क्या था? आइए जान लेते हैं कि अंबानी परिवार से कौन-कौन महाकुंभ में गया और उनके द्वारा बांटे गए पैकेटों में क्या था?
अंबानी परिवार से कौन-कौन गया था महाकुंभ
महाकुंभ में अंबानी परिवार से घर की सबसे बड़ी सदस्य कोकिला बेन, मुकेश अंबानी, उनके दोनों बेटे बहू आकाश अंबानी, श्लोका मेहता, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट गए। साथ में चौथी पीढ़ी यानी आकाश श्लोका के बच्चे पृथ्वी व वेदा भी गए जिन्होंने पवित्र डुबकी लगाई।
अंबानी परिवार ने बड़े ही श्रद्धा भाव से निरंजनी अखाड़े के पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज की अगवानी में पूजा कर गंगा स्नान किया।
यह भी पढ़ें: राष्ट्रपति भवन में आज किसकी शादी? कैसे मिली परमिशन, पहली बार रचेगा इतिहास
अंबानी द्वारा बांटे गए पैकेट में क्या था
अंबानी परिवार की ओर से स्नान करने के बाद वहां पर मौजूद लोगों को कुछ पैकेट बांटे गए। बताया जा रहा है कि इन पैकेटों में पुरी-सब्जी थी, जो वहां मौजूद लोगों को दी गई। ऐसा पहली बार नहीं है कि अंबानियों की ओर से भोजन वितरण किया गया हो, अक्सर वो ऐसा करते रहते हैं। इसके अलावा अंबानी परिवार की ओर से नाव चालकों को लाइफ जैकेट भी बांटे गए।
अनंत ने लगाई श्रद्धा की डुबकी
महाकुंभ में अनंत अंबानी ने अपनी पत्नी राधिका मर्चेंट के साथ श्रद्धा की डुबकी लगाई। इस मौके पर उन्होंने पंडितों की मौजूदगी में पूजा-अर्चना करते हुए स्नान किया। साथ ही राधिका ने भी पति संग डुबकी लगाई।
वहीं कोकिला बेन और मुकेश अंबानी ने आध्यात्मिक गुरु आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी जी महाराज जी के सानिध्य आस्था और भक्ति के साथ स्नान कर उनसे पर्सनली मुलाकात भी की।
यह भी पढ़ें: अंबानी परिवार की छोटी बहू टीना अंबानी कितनी अमीर? एंटीलिया से कम नहीं 80 की दशक की एक्ट्रेस का घर
संबंधित खबरें
कौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
6 hrs agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
18 hrs agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
1 day ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
4 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
4 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
4 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
4 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines