Watch: महाकुंभ भगदड़ में ऐसे बचीं जिंदगियां, कहीं CPR तो कहीं अस्पताल पहुंचाते लोग

Maha Kumbh Mela Stampede: महाकुंभ प्रयागराज में भगदड़ वाली घटना में कई श्रद्धालु घायल हो गए हैं। अब इस घटना के बाद के दिल दहला देने वाले वीडियो और फोटो सामने आ रहे हैं जिसमें लोग दूसरों की मदद करते नजर आ रहे हैं।

Maha Kumbh Stampede

Maha Kumbh Stampede

Maha Kumbh Mela Stampede: त्रिवेणी संगम महाकुंभ (Maha Kumbh Mela Stampede) में आज मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya) के मौके पर अमृत स्नान होने वाला था। लेकिन उससे पहले ही बीती रात भगदड़ मच गई जिसमें कई श्रद्धालु घायल हो गए। सोशल मीडिया पर महाकुंभ में हुई घटना के खौफनाक मंजर वाले वीडियो और फोटो सामने आ रहे हैं। इन वीडियो और फोटो में आप देख सकते हैं कि कैसे लोग एक दूसरे की मदद कर रहे हैं। जिंदगी और मौत के बीच जद्दोजहद चल रही है, जिसमें किसी को जीवनदान मिल रहा है तो कोई सांसों के लिए लड़ता नजर आ रहा है।

विज्ञापन

CPR देती दिखी महिला

एक महिला अपने परिजन को बचाने के लिए CPR देती नजर आ रही हैं। उनके इस वीडियो को देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि कैसे लोग जिंदगी और मौत के बीच लड़ रहे हैं।

विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: महाकुंभ भगदड़ की तस्वीरें, बिखरा सामान, रोते परिजन, वीडियो देख दहल उठेगा दिल

लोगों की मदद करते लोग

सोशल मीडिया पर प्रयागराज के त्रिवेणी संगम महाकुंभ में भगदड़ की घटना के बाद लोग एक दूसरे की मदद करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला जा रहा है।

विज्ञापन

पुलिस की मदद से बचे लोग

न सिर्फ श्रद्धालु इस भगदड़ में फंसे लोगों की मदद कर रहे हैं, बल्कि यूपी पुलिस का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। आप देख सकते हैं कि कैसे पुलिस की गाड़ी में घायलों को ले जाया जा रहा है।

विज्ञापन

अस्पताल ले जाते लोग

महाकुंभ भगदड़ मामले में लोग घायलों की मदद करने के लिए आगे आ रहे हैं। घायलों और जिनके परिजन कहीं गुम हो गए हैं उन्हें एम्बुलेंस में अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

विज्ञापन

एक दूसरे का हाथ थामे दिखे श्रद्धालु

मुश्किल समय में महाकुंभ में मौनी अमावस्या के मौके पर डुबकी लगाने आए लोगों ने भगदड़ के बाद मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया और एक दूसरे का हाथ थामे आगे बढ़े।

विज्ञापन

गिरते हुए को उठाते दिखे श्रद्धालू

लोग इस भगदड़ में एक दूसरे को संभालते हुए नजर आए। आप इस वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे लोग अपनी जान बचाने के लिए भाग रहे हैं और इस दौरान एक दूसरे के ऊपर गिर गए हैं।

विज्ञापन

ऐसे में श्रद्धालु मदद करते भी नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

सफाई करते दिखे श्रद्धालु

भगदड़ के बाद महाकुंभ में हर तरफ सामान फैला नजर आया। ऐसे में श्रद्धालु गण परिसर की सफाई करते भी नजर आए।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ