Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन नए वीडियो और पोस्ट शेयर किए जाते हैं। जहां कुछ हमारा मनोरंजन करते हैं, वहीं कुछ में लोग अतरंगी हरकतें करते दिख जाते हैं। हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें फिलीपींस के एक शख्स ने अपने होठों पर सुपर-ग्लू लगा दिया। हालांकि उसने यह प्रैंक के तौर पर किया था, लेकिन बाद में उसे समस्या हो गई। आइए इसके बारे में जानते हैं।
प्रैंक करना पड़ा भारी
सोशल मीडिया पर badis_tv अकाउंट से इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया गया। इसमें एक शख्स दुकान में बैठा हुआ दिखाई देता है, उसके हाथ में सुपर-ग्लू की एक ट्यूब है और वह उसे कैमरे की तरफ दिखा रहा है। इसके बाद वह अपने होठों पर ग्लू लगाता है, लेकिन जैसे ही वह अपने दोनों होठों को एक साथ लाता है, वे तुरंत चिपक जाते हैं। शुरू में, वह शख्स हंसता है, लेकिन जब वह अपना मुंह नहीं खोल पाता है तो घबरा जाता है।
स्थिति इतनी खराब हो जाती है कि आदमी की खुशी परेशानी में बदल जाती है, क्योंकि उसे एहसास होता है कि चाहे वह कितनी भी कोशिश कर ले, उसका मुंह नहीं खुलेगा। कुछ ही पल बाद उसकी आंखों से आंसू बहने लगते हैं। यहां हम आपके लिए वीडियो शेयर कर रहे हैं।
वायरल हो रहा वीडियो
बता दें कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अब तक इस वीडियो पर 94,493 लाइक्स और 70 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। इसके अलावा कई यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट भी किया है। एक यूजर ने कहा कि यही कारण है कि हमें गोंद के साथ नहीं खेलना चाहिए! जबकि दूसरे ने लिखा कि मुझे उम्मीद है कि उसने अपना सबक सीखा होगा, क्योंकि यह बहुत बुरा हो सकता था।
यह भी पढ़ें –अनोखी शादियां! बारात के साथ 100 घुड़सवार, सड़क पर नोटों की बारिश, देखिए वीडियो
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
18 hrs agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
1 day agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
3 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
5 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
6 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
7 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
7 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
7 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
7 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines