Pomato Viral Video: आलू और टमाटर दो अलग अलग सब्जियां हैं और दोनों अलग-अलग पौधे से पैदा होते हैं। पोटैटो को हिंदी में आलू और टोमैटो को हिंदी में टमाटर कहते हैं लेकिन अब एक ऐसे पौधे की खोज हुई है जिसे पोमैटो कहते हैं। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि नीचे तो आलू लगे हुए हैं लेकिन आलू के पौधे में ऊपर टमाटर लगे हुए हैं। एक शख्स बता रहा है कि इसका नाम पोमैटो है। इस पौधे से किसानों को एक साथ डबल पैदावार मिल रही है।
आखिर क्या है इस पौधे में ?
दावा किया जा रहा है कि इससे किसानों की पैदावार में बढ़ोतरी होगी और उनकी आमदनी बढ़ेगी। सोशल मीडिया पर इस पौधे का वीडियो वायरल हो रहा है और इस पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ का कहना है कि इस तरह प्रकृति के साथ छेड़खानी नहीं करनी चाहिए तो कुछ हैरानी जता रहे हैं।
एक ने लिखा कि एक तरफ लोग तरह तरह की बीमारियों का शिकार हो रहे हैं तो दूसरी तरफ ये सब हो रहा है। एक ने लिखा कि इस टोमैटो से पोटैटो का स्वाद आएगा। एक ने लिखा कि तो मैं टमाटर का उपयोग किए बिना और पोमैटो का उपयोग करके आलू की सब्जी बना सकता हूं।
यह भी पढ़ें : ‘CM योगी जिन्दाबाद’ के लग रहे थे नारे, एक लड़के ने कुछ ऐसा किया, चौंके सभी, देखिए वीडियो
एक ने लिखा कि प्रकृति के साथ ऐसा खिलवाड़ नहीं करना चाहिए, इससे लोगों की सेहत को नुकसान पहुंचेगा। एक अन्य ने लिखा कि ये फेक वीडियो है, ऐसा ही नहीं सकता , व्यूज के लिए लोग इस तरह के वीडियो बना रहे हैं। एक ने लिखा कि अच्छा हुआ इसका नाम जोमैटो नहीं रखा।
बता दें कि वीडियो को @agrotill नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 7 मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं।
संबंधित खबरें
बालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
10 hrs agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
13 hrs agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
17 hrs agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
1 day agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
2 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
2 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
2 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
4 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
6 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines