Popular Drink that Attract Mosquitoes : मच्छरों के काटने से कई गंभीर बीमारियां होती हैं। इनसे बचने के लिए लोग तरह-तरह के तरीके अपनाते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि मच्छर किस इंसान की तरफ अधिक आकर्षित होते हैं? इसको लेकर एक शोध हुआ और जो रिजल्ट सामने आए, वो चौंकाने वाले थे। अगर आप बियर पीते हैं तो आपके लिए ये खबर महत्वपूर्ण है।
नेशनल जियोग्राफिक द्वारा बताया गया कि पश्चिम अफ्रीका के बर्किन फासो में एक शोध किया गया। इस शोध का मकसद यह जानना था कि मच्छर किस इंसान को अधिक काटते हैं। इसकी जांच के लिए दो टेंट तैयार किए गए और उन्हें सील कर दिया गया। एक टेंट में बियर और पानी पिलाने के बाद दो लोगों को बंद कर दिया और दूसरा टेंट खाली था। दोनों टेंट से एक पाइप के जरिए अंदर की हवा मच्छरों तक पहुंचाई गई। इसके बाद हैरान करने वाला नतीजा सामने आया।
जिस टेंट में बियर पीने वाले लोग मौजूद थे, मच्छर उनकी तरह अधिक आकर्षित हुए। मच्छर उस तरफ उड़ने लगे, जहां बियर पीने वाले शख्स मौजूद थे। इससे स्पष्ट हो गया कि मच्छरों को बियर की गंध अधिक आकर्षित करती है। हालांकि यह भी बताया गया कि इस प्रयोग में शामिल किसी भी शख्स को मच्छर ने नहीं काटा क्योंकि इसके लिए समुचित व्यवस्था की गई थी।
रिसर्च में सामने आया है कि बियर पीने वाले शख्स के पास मच्छरों के पहुंचने का अनुपात 65 प्रतिशत तक बढ़ गया। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि मच्छर बियर पीने वालों की तरफ अधिक आकर्षित क्यों होते हैं लेकिन वैज्ञानिकों का कहना है कि ये रिजल्ट एकदम साफ है कि बियर पीने वालों की तरफ ये अधिक जाते हैं। बताया गया कि मच्छरों से बचना है तो बियर पीना कम या बंद करें।
यह भी पढ़ें : तिरुपति बालाजी में क्यों निकलवाते हैं बाल? मंदिर से जुड़े फैक्ट्स सुन चकरा जाएगा दिमाग
इस रिसर्च से स्पष्ट हुआ है कि मच्छरों को सबसे अधिक कोई चीज आकर्षित करती है तो वह है बियर। बियर या शराब पीने से इम्यून सिस्टम भी कमजोर होता है, ऐसे में खतरनाक मच्छरों के काटने से आप जल्द बीमार हो सकते हैं। लोगों को सावधान रहने की अपील की गई है।
संबंधित खबरें
'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
1 day agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
2 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
2 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
3 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
3 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
3 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
5 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
6 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
7 days agoस्पीति की खतरनाक सड़कों पर ऑटो चला रहे ब्रिटिश टूरिस्ट, देखकर भारतीय ट्रैवलर भी रह गया हैरान
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines