हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

शख्स को मौत के मुंह से खींच लाया सब इंस्पेक्टर, भाजपा विधायक ने जमकर की तारीफ; देखें वीडियो

Deoria Viral Video : देवरिया में राह चलते एक शख्स को हार्ट अटैक आ गया। उत्तर प्रदेश पुलिस के जवान ने तुरंत CPR देकर उसकी जान बचा ली। भाजपा नेता ने वीडियो शेयर कर जमकर तारीफ की है।

विज्ञापन

Deoria Viral Video : हार्ट अटैक के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। कई बार लोगों की मौत कैमरे में रिकॉर्ड हो चुकी है। कोई नाचते-नाचते दुनिया से चला गया और किसी की डॉक्टर के सामने हार्ट अटैक ने जान ले ली। अब एक वीडियो सामने आया है जिसमें हार्ट अटैक आने के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस का एक जवान एक शख्स को बचाने की कोशिश कर रहा है। भाजपा नेता शलभमणि त्रिपाठी ने इसका वीडियो शेयर किया है और पुलिस के जवान की जमकर तारीफ की है।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि शख्स जमीन पर जमीन पर गिरा हुआ है और एक अन्य शख्स उसे CPR दे रहा है। CPR दे रहा शख्स लगातार जमीन पर पड़े शख्स से बातचीत कर रहा है और होश में लाने की कोशिश कर रहा है। इस दौरान कई लोग आस पास खड़े थे। बताया जा रहा है कि CPR दे रहा शख्स UPP का जवान है और जमीन पर गिरे शख्स को हार्ट अटैक आया था।

देविरया से भाजपा विधायक शलभमणि त्रिपाठी ने इसका वीडियो शेयर कर बताया कि उनके क्षेत्र के रहने वाले राम आशीष यादव मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान उन्हें हार्ट अटैक आ गया। कोई कुछ पर पाता कि वहां से गुजर रहे सब इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह को इसकी जानकारी लगी। बिना वक्त गवाएं सब इस्पेक्टर ने CPR देना शुरू किया, जिससे राम आशीष यादव की जान बच गई।

विज्ञापन


शलभमणि त्रिपाठी ने सब इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह की जमकर तारीफ की है। साथ में उन्होंने यह भी लिखा कि हम सभी को यह समझना होगा कि मौजूदा परिवेश में हार्ट अटैक की बढ़ती घटनाओं में यदि आपा खोए बगैर तत्काल धैर्यपूर्वक CPR दिया जाए तो बहुत सी जानें बच भी सकती हैं।

यह भी पढ़ें : चार पत्नियां और दो गर्लफ्रेंड, अब ये रिकॉर्ड बनाना चाहता है 36 साल का शख्स

विज्ञापन

CPR देने के बाद शख्स को होश आ गया और उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा है कि शख्स की हालत स्थिर है। वहीं सोशल मीडिया पर सब इंस्पेक्टर का वीडियो वायरल हो रहा है और लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola