हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Video : कभी देखी है पानी में तैरती पुलिस चौकी, यूपी पुलिस ने वाकई कमाल कर दिया!

Prayagraj Floating Police Chowki : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ की शुरुआत हो चुकी है। इसमें करोड़ों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। यहां लोगों की सुरक्षा के लिए फ्लोटिंग पुलिस चौकी के साथ ही बड़ी संख्या में जवानों को तैनात किया गया है।

विज्ञापन

Prayagraj Floating Police Chowki : उत्तर प्रदेश में महाकुंभ को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है। प्रयागराज को जोड़ने वाले 7 सड़क मार्गों और आसपास के 8 जिलों में आने-जाने वाले वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग के लिए 102 मोर्चे बनाए गए हैं। सड़क सुरक्षा व्यवस्था के लिए कुल 1026 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इसमें 71 निरीक्षक, 234 उपनिरीक्षक, 645 आरक्षी व मुख्य आरक्षी और 76 महिला आरक्षी शामिल हैं। ये तो बस प्रयागराज के आस पास की सुरक्षा के बारे में है लेकिन क्या आपको पता है कि महाकुंभ में लोगों की सुरक्षा के लिए यूपी पुलिस ने इस बार नाव पर ही पुलिस चौकी बना दी है, जिसे जल पुलिस नाम दिया गया है।

फ्लोटिंग चौकी को पानी में यात्रा करने वाले, नहाने वाले श्रद्धालुओं को तुरंत मदद पहुंचाने और उनकी सुरक्षा बढ़ाने के लिए अस्थायी तौर पर स्थापित की गई है। इस मोबाइल पुलिस इकाई को मुख्य रूप से आपात स्थितियों में तुंरत एक्टिव रहने, मार्गदर्शन और व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी दी गई है।

अधिकारियों का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। फ्लोटिंग चौकी पर आवश्यक सुरक्षा उपकरणों, संचार प्रणाली (दो स्टेशनों यानी ट्रांसमीटर और रिसीवर के बीच सूचनाओं का आदान-प्रदान) के साथ जल-आधारित कार्यों और सुरक्षा को संभालने के लिए ट्रेंड लोगों को तैनात किया गया है।


वहीं डीजीपी प्रशांत कुमार के अनुसार, प्रयागराज में सुरक्षा के लिए 113 होमगार्ड व बीआरडी जवान, 11 कंपनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस और 15 कंपनी पीएसी को तैनात किया गया है। जल मार्ग की निगरानी के लिए एक कंपनी दो प्लाटून पीएसी भी लगाई गई है। इसके अलावा 10 वज्रवाहन, 15 ड्रोन, 5 बम निरोधक दस्ता 24 घंटे प्रयागराज में निगरानी के लिए तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें : Video : वॉयस आर्टिस्ट ने स्कैमर के लिए मजे, खुद परेशान होकर रख दिया फोन

साल 2025 में आयोजित महाकुंभ विश्व का सबसे बड़ा आध्यात्मिक समागम बन गया है। यह महाकुंभ 144 वर्षों में केवल एक बार होता है। महाकुंभ मेला DIG वैभव कृष्ण ने बताया कि कुंभ मेल में कोई वीआईपी प्रोटोकॉल नहीं है। मेला क्षेत्र में किसी भी 2 पहिया या 4 पहिया वाहन को जाने की अनुमति नहीं होगी। हमने मल्टी लेयर बैरियर लगाए हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें