Watch Video: कौन है वो बच्ची, जिसने PM मोदी के लिए पढ़ी कविता, प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर लिखी दिल छूने वाली बात

Poem For PM Modi Video Viral: एक बच्ची ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए बड़ी खूबसूरत कविता गाई, जिसे खुद PM मोदी ने अपने X अकाउंट पर शेयर किया, जानिए कौन है वो बच्ची…

Poem For PM Modi

Poem For PM Modi

Bandaru Dattatreya Grand Daughter Poem On PM Modi: सोशल नेटवर्किंग साइट X पर एक बच्ची का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस बच्ची ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक कविता सुनाई है। वीडियो में बच्ची अपने दादा के साथ है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक खूबसूरत कविता सुना रही है, जिससे सुनने के बाद वहां मौजूद लोग खूब तालियां बजाते हैं। इस वीडियो को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने X अकाउंट पर शेयर किया और बच्ची की तारीफ की। वहीं बच्ची की कविता को अब तक लाखों लोग सुन चुके हैं और लाइकर कर चुके हैं। आइए जानते हैं कि यह बच्ची कौन है…

विज्ञापन

विज्ञापन

राज्यपाल ने खुद अपने अकाउंट पर की शेयर

बता दें कि वीडियो में जो बच्ची नजर आ रही है, वह हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय की पोती जशोधरा है। जशोधरा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए जो कविता सुनाई, वह इस प्रकार है- मां से ज्यादा मातृभूमि को जिसने मान दिया, खुद का जीवन भी जिसने भारत के नाम किया, वतन की खातिर जिसने दीपक बनकर खुद को जला दिया, शब्द ही नहीं, जिनसे हम इनका करें शुक्रिया। हाथ जोड़कर मोदी जी का हम वंदन करें। इस वीडियो को खुद राज्यपाल दत्तात्रेय ने अपने X अकाउंट पर शेयर किया। साथ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी टैग किया। यह कविता पाठ एक कार्यक्रम के दौरान किया गया। जशोधरा के साथ उनके दादा राज्यपाल दत्तात्रेय भी नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने अकाउंट पर की शेयर

वहीं राज्यपाल दत्तात्रेय की इस पोस्ट को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रि-ट्वीट की और कविता पाठ की प्रशंसा करते हुए लिखा कि बिटिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्पण और जज्बे को सरल भाषा में खूबसूरत शब्दों में प्रस्तुत करके दिल छू लिया है। उन्होंने राज्यपाल की पोती को खूब सारा स्नेह और आशीर्वाद दिया। वहीं वीडियो वायरल होते हुए प्रधानमंत्री मोदी तक पहुंची तो उन्होंने भी पोस्ट को री-ट्वीट करके बच्ची की मधुर आवाज को सुना और कविता-बच्ची दोनों की तारीफ की। प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो शेयर करते हुए पोस्ट लिखी कि रचनात्मक और मनमोहक, बच्ची के शब्द बहुत बड़ी ऊर्जा का स्रोत हैं। नयापन महसूस कर रहा हूं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ