Ram Mandir Inauguration: 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर का उद्घाटन करने वाले हैं। इसको लेकर जबरदस्त तैयारियां देखने को मिल रही हैं। इसी बीच पीएम मोदी ने अपने X अकाउंट पर एक भजन का लिंक शेयर किया है। इस भजन को शेयर कर पीएम मोदी ने भावुक कर देने वाला बताया है।
‘श्री राम घर आए’ नाम का यह भजन गुजराती सिंगर गीताबेन रबारी ने गाया है। इस भजन को Youtube पर शेयर किया गया है, जिसका लिंक शेयर कर पीएम मोदी ने कहा कि प्रभु श्री राम के दिव्य-भव्य मंदिर में राम लला के आगमन का इंतजार खत्म होने वाला है। मेरे परिवारजनों को उनकी प्राण-प्रतिष्ठा की बेसब्री से प्रतीक्षा है। उनके स्वागत में गीताबेन रबारी जी का ये भजन भावविभोर करने वाला है।
वीडियो को GeetaBen Rabari के यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 6 दिन में आठ लाख से अधिक लोगों ने देखा है। जल्दी ही इस वीडियो का व्यूज एक मिलियन का आंकड़ा पार हो जाएगा।
वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं
एक ने लिखा कि आपका गाना देखते ही शरीर ऊर्जा से भर गया, बेहद खूबसूरत गाना है। एक अन्य ने लिखा कि यह गाना सुनते सुनते मेरे रोंगटे खड़े हो गए। एक ने लिखा कि गीताबेन आपकी आवाज में जादू है। एक ने लिखा कि मैं प्रधानमंत्री का ट्वीट देखकर यह वीडियो देखने आया हूं, वाकई ये भजन राम भक्ति से भरा हुआ है। एक ने लिखा कि देश ही क्या विदेश में भी राम भक्ति की लहर दौड़ रही है।
यह भी पढ़ें : Video Viral: सब ‘चाइना का माल’ है! इन Videos को देख रोके नहीं रुकेंगी हंसी, हंसते-हंसते हो जाएंगे लोट-पोट
बता दें कि 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी करने वाले हैं। इसके लिए पूरी अयोध्या को सजाया गया है। पांच हजार से अधिक VIP मेहमान अयोध्या पहुंचने वाले हैं। सुरक्षा की दृष्टी से कड़े इंतजाम किए हैं। अयोध्या को किले में तब्दील कर दिया गया है, चप्पे चप्पे में सुरक्षाबलों की तैनाती हो रही है।
संबंधित खबरें
किन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
1 hr agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
2 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 day agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
10 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines