हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

भीड़ के सामने भावुक हुए पीएम मोदी, लड़खड़ाती जुबान में कही ये बात; देखिए वीडियो

Narendra Modi Emotional Viral Video : भावुक होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि काश मुझे भी बचपन में ऐसे ही घर में रहने का मौका मिला होता। पीएम का यह वीडियो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
महाराष्ट्र के सोलापुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भावुक हो गए।

Narendra Modi Emotional Viral Video: महाराष्ट्र के सोलापुर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भावुक हो गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाए और उनकी जुबान लड़खड़ाने लगी। पीएम मोदी सोलापुर में ‘पीएम आवास योजना’ के तहत देश की सबसे बड़ी सोसायटी का लोकार्पण करने पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भावुक होने का वीडियो वायरल हो रहा है।

जनता को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने नवनिर्मित आवास की तरफ इशारा करते हुए कहा कि ये चीजें जब देखता हूं, मन को संतोष होता है। हजारों परिवारों के सपने जब साकार होते हैं तो उनका आशीर्वाद मेरी सबसे बड़ी पूंजी होती है और जब मैं इस प्रोजेक्ट का शिलान्यास करने आया था तो मैंने गारंटी दी थी कि आपको घरों की चाबी देने मैं खुद आऊंगा।

प्रधानमंत्री ने ये बातें भावुक होकर लड़खड़ाती जुबान में कही। इससे पहले पीएम मोदी ने कहा कि मैं बने घरों को देखकर आया हूं, मैंने सोचा काश मुझे भी बचपन में ऐसी ही घरों में रहने का मौका मिला होता। इसके बाद प्रधानमंत्री काफी वक्त तक खामोश रहे और भावुक हो गए।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोलापुर में जिस सोसाइटी का उद्घाटन करने पहुंचे थे, इस रायनगर हाउसिंग सोसाइटी में 15,000 घर बने हैं। इसमें हथकरघा श्रमिक, विक्रेता, बिजली करघा श्रमिक, कूड़ा बीनने वाले जैसे लोगों को घर मिला है। इतना ही नहीं पीएम मोदी ने पीएम-स्वनिधि के 10,000 लाभार्थियों को पहली और दूसरी किस्त के वितरण की भी शुरुआत की।

यह भी पढ़ें : अयोध्या पहुंचे ‘लक्ष्मण’ ने की शरारत तो ‘राम’ ने ऐंठे कान, देखिए वीडियो

विज्ञापन

अपने भाषण में पीएम मोदी ने यह भी कहा कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले संतों के मार्गदर्शन में कुछ नियमों का कड़ाई से पालन कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि यह भी संयोग ही है कि इसकी शुरुआत नासिक से हुई। पीएम ने कहा कि रामभक्ति के माहौल में महाराष्ट्र में 1 लाख लोग अपने नए घर में गृह प्रवेश कर रहे हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola