Pitbull Dog Attack : कई परिवार कुत्ते पालने के शौकीन होते हैं और ऐसे लोग पूरी दुनिया में पाए जाते हैं। कुछ कुत्ते बेहद खतरनाक होते हैं, इन्हीं में से एक है पिटबुल। कई देशों में पिटबुल को खतरनाक मानते हुए इसके पालन पर रोक लगा दी गई है। अब एक पिटबुल ने चार साल की बच्ची को मौत के घाट उतार दिया है। वहीं घटना से पहले मां-बाप पिटबुल को पालने के लिए लोगों को प्रेरित करते थे।
मामला अमेरिका के कैलिफोर्निया के विसालिया का है। यहां एक पिटबुल ने एक बच्ची को मार डाला है। महज चार साल की बच्ची पिटबुल के हमले में इतनी जख्मी हुई कि उसकी अस्पताल में मौत हो गई। बताया जाता है कि घटना उस वक्त हुई, जब बच्ची पूल में नहाने के बाद बाहर निकल रही थी। बच्ची जब नहा रही थी तो उसका पिता भी वहीं पर बैठा हुआ था लेकिन जब बच्ची नहा चुकी तो वह तौलिया लेने के घर में गए, इसी बीच पालतू पिटबुल ने बच्ची पर हमला कर दिया।
जिसे पाला, उसी कुत्ते ने ली बच्चे की जान
बच्ची के माता-पिता एरिक और एलेक्सिस अक्सर सोशल मीडिया पर इस पिटबुल पालतू कुत्ते की फोटो शेयर किया करते थे ।दोनों इस कुत्ते के फायदे गिनाते थे लेकिन शायद ही उन्हें कभी आभास हुआ होगा कि यही कुत्ता एक दिन उनकी ही बच्ची की जान ले लेगा। बताया जा रहा है कि जब पिटबुल ने हमला किया तो बच्ची बुरी तरह घायल हो गई, उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन जान नहीं बचाई जा सकी।
यह भी पढ़ें :
मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, बच्ची पर हमले के बाद इस कुत्ते को कहीं गायब कर दिया गया है। परिवार को इस बात पर यकीन नहीं हो रहा था कि कुत्ते ने हमला क्यों किया, जबकि वह दो साल से सबके साथ रह रहा था। परिवार के एक सदस्य ने बताया कि बच्ची और कुत्ता हमेशा एक-दूसरे के साथ खेलते थे।अब इस घटना के बाद परिवार सदमे में है और अब कोई और कुत्ता नहीं रखना चाहता। एक तरफ जहां परिवार के लोगों को यकीन नहीं हो रहा है तो वहीं दूसरी तरफ अब इस परिवार के लिए लोग फंड एकत्रित कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : Video: गंगा घाट पर बनाई ‘रील’ तो मौत हुई फील, मरने से बाल-बाल बची लड़की
पिटबुल जैसे इन कुत्तों पर भारत में है बैन
भारत में पिटबुल, रॉटविलर, टेरियर,कोकेशियान शेफर्ड डॉग, जैपनिज टोसा, कैनेरियो, रोडेशियन रिजबैक, टोसा इनु, अमेरिकन स्टैफोर्डशायर टेरियर, फिला ब्राजालेरियो, डोगो अर्जेंटीनो, अमेरिकन बुलडॉग, बोजबोएल, कैंगल, सेंट्रल एशियाई शेफर्ड डॉग, अक्बाश, जपानी टोसा, वोल्फ डॉग, मॉस्को गॉर्ड, केन कोर्सो, तोरनजैक और टॉर्नजैक आदि की खरीद और बिक्री पर रोक है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
2 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
2 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
4 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
4 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
4 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
5 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
7 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
9 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
9 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines