Pilot Surprises Mother On Aircraft: सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक इंडियन पायलट ने बहुत ही शानदार वीडियो शेयर किया है। ये शॉर्ट क्लिप इंस्टाग्राम पर लोगों का दिल जीत रहा है। दरअसल पायलट की मां फ्लाइट में आती हैं तो पीछे से फ्लाइट अटेंडेंट उनका स्वागत करता है। महिला को इस बात का बिलकुल भी अंदाजा नहीं था कि उसका बेटा इस फ्लाइट का पायलट है। जब वो पीछे मुड़कर देखती है तो सरप्राइज हो जाती हैं। साथ ही पायलट की मां भावुक हो उठती हैं। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है।
फ्लाइट में बेटे ने मां को दिया सरप्राइज
इस दिल छू लेने वाले वीडियो को विमल शशिधरन नाम के पायलट ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस क्लिप वो उन्होंने खुद रिकॉर्ड कर लोगों के साथ साझा किया है। साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा कि मां को फ्लाइट में सरप्राइस पाया। उनकी आंखों के आंसू सब कुछ कह गए हैं। इस तरह के पल जीवन को एक्स्ट्राऑर्डिनरी बनाते हैं।
वीडियो ने जीता दिल
नेटिजन इस क्लिप को देखने के बाद तारीफ करने से खुद को नहीं रोक सके। बता दें कि इस क्लिप को इंस्टाग्राम पर 1.3 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं और 1 लाख 61 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। वीडियो की शुरुआत महिला के फ्लाइट में चढ़ने से होती है, फ्लाइट अटेंडेंट उसका स्वागत करता हैं और ऐसा लगता है कि उन्हें इस बात का कोई अंदाजा नहीं है कि उनका बेटा विमान का पायलट है।
यूजर ने लिखा कि इतना अनमोल पल
इस वीडियो ने नेटिजन्स को कमेंट करने पर मजबूर कर दिया। एक यूजर ने लिखा कि यह वाकई बहुत प्यारा है। वहीं, अन्य यूजर ने लिखा कि इतना अनमोल पल! इसका फ्रेम कर लो भाई। तीसरे यूजर ने कमेंट किया कि आपकी मां को आप पर बहुत गर्व होगा। बता दें फ्लाइट में इस तरह का एक्सपीरियंस पहली बार देखने को नहीं मिला है। इससे पहले कमल कुमार नाम के एक पायलट ने अपने पैरेंट्स को फ्लाइट से जयपुर पहुंचाया था और कैमरे में वीडियो रिकॉर्ड भी किया था। उस दौरान ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
4 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
4 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
6 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
6 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
11 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
11 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines