PhysicsWallah : सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि PhysicsWallah की क्लास में अश्लील कंटेंट चलाए गए। जिस वक्त स्क्रीन पर अश्लील कंटेंट चल रहे थे, क्लास में छात्र और छात्राएं भी मौजूद थे। एक सोशल मीडिया यूजर ने दावा किया है कि इस वीडियो को लेकर एक FIR भी दर्ज करवाई गई है लेकिन कहानी में एक मोड़ है।
क्या है वायरल वीडियो में?
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक टीचर बच्चों को पढ़ा रहा है और कोई वीडियो दिखा रहा है। थोड़ी देर बाद ही वीडियो ब्लर कर दिया गया और दवा किया गया कि बच्चों को अश्लील कंटेंट दिखाए गए और वीडियो PhysicsWallah के श्रीनगर ब्रांच का है।
डिलीट किया गया वीडियो
वीडियो देखने ही सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और PhysicsWallah पर तरह-तरह की टिप्पणी करने लगे। हालांकि अब FIR कराने का दावा कराने वाले शख्स ने अपना पोस्ट डिलीट कर दिया है। यहां तक कि उसका अकाउंट भी डिलीट हो गया है।
वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, PhysicsWallah की तरफ से बयान जारी कर कहा गया है कि ये वीडियो उनकी क्लास का है और जो शिक्षक वीडियो में दिखाई दे रहा है, उसका संस्थान के साथ फिलहाल कोई संबंध नहीं है। ऐसे में इस वीडियो फेक करार दिया गया है।
यह भी पढ़ें : ऑनलाइन बिक रही ‘पेशाब’ की दाग वाली जींस, कीमत इतनी कि चकरा जाएगा दिमाग
हालांकि सोशल मीडिया पर अभी भी कई अकाउंट से इस वीडियो को शेयर कर PhysicsWallah पर कश्मीर में बैन करने की मांग की है। एक ने लिखा कि पढ़ाई के नाम पर क्लास में इस तरह के वीडियो क्यों दिखाए जा रहे हैं? PhysicsWallah पर बैन लगा देना चाहिए। एक ने लिखा कि फिल्मों के सीन दिखाकर कैसी पढ़ाई चल रही है भाई? बच्चों का भविष्य बचाना है तो ऐसे संस्थानों में ना पढ़ाएं।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 day agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
9 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
10 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
10 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
10 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines