PhysicsWallah – Alakh Pandey : भारत के सबसे अमीर शिक्षकों की बात करें तो इस लिस्ट में अलख पांडे का नाम सबसे ऊपर है। अलख पांडे यूनिकॉर्न कंपनी फिजिक्सवाला के फाउंडर हैं। बायजू का फिजिक्सवाला के साथ कम्पटीशन चल रहा था। हालांकि भारी गिरावट के बाद बायजू की कमाई मात्र 830 करोड़ रुपये हो गई है।
फिजिक्सवाला के फाउंडर अलख पांडे की कमाई में भारी कटौती हुई है। जहां वह 96000000 रुपये की कमाई करते थे तो वहीं उन्होंने FY2022 के इनकम से 50000000 रुपये की कटौती की। बात अगर साल FY2023 की करें तो FY2023 में अलख पांडे की सैलरी 45700000 रुपये थी।
आपको जानकर हैरानी होगी कि आज के सबसे अमीर शिक्षक अलख पांडे की पहली सैलरी मात्र 5 हजार रुपये थी। बहुत कम लोग जानते हैं कि प्रयागराज के रहने वाले अलख पांडे एक्टर बनना चाहते थे और इसके लिए वह नुक्क्ड़ नाटक किया करते थे। हालांकि कमाई के लिए उन्होंने ट्यूशन पढ़ाना शुरू किया और पहली कमाई के तौर पर उन्हें 5000 रुपये मिले थे।
अलख पांडेय और उनकी बहन को पढ़ने के लिए माता-पिता ने सबकुछ दांव पर लगा दिया। यहां तक कि अपना घर भी बेच दिया था। कानपुर के हरकोर्ट बटलर टेक्निकल इंस्टीट्यूट से अलख ने पढ़ाई शुरू की लेकिन पढ़ाई पूरी करने से पहले ही उन्होंने छोड़ दी और एक छोटे से कमरे में ऑनलाइन छात्रों को पढ़ना शुरू किया।
यह भी पढ़ें : भारत के 5 सबसे अमीर टीचर, तीसरे वाले सबके फेवरेट, देखें लिस्ट
2017 में अलख पांडे ने यूट्यूब और ऑनलाइन के जरिये छात्रों को पढ़ाना शुरू कर दिया। कोरोना काल के समय जब ट्यूशन बंद हो गए तो अलख पांडे को बूस्ट मिला और अब वह सबसे अमीर शिक्षक बन गए हैं। 500 से अधिक टीचर और 100 से अधिक लोग उनके साथ काम करते हैं। अलख पांडे के यूट्यूब चैनल पर एक करोड़ से अधिक सब्सक्राइबर हैं।
संबंधित खबरें
ऑफिस में महिला के डांस वीडियो पर सोशल मीडिया में बहस
1 day agoबालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
1 day agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
1 day agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
2 days agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
3 days agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
3 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
4 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
4 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
6 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines