Phone Snatching Viral Video : ट्रेन में सफर करते वक्त हमें चोरों से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। ट्रेन में चोरी करने वाले चोर इतने शातिर होते हैं कि पलक झपकते ही सामान पर हाथ साफ कर देते हैं। चलती ट्रेन से फोन छीनने की घटनाओं के बारे में आपने जरूर सुना होगा, इसका एक वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। ये वीडियो देखना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि इस तरह की घटना किसी के साथ भी हो सकती है।
चलती ट्रेन से छीन लिया फोन
वीडियो में एक ट्रेन प्लेटफॉर्म से निकलती दिखाई दे रही है। ट्रेन की स्पीड कम है क्योंकि वह स्टेशन से अभी अभी निकली ही है। कोच पूरा भरा हुआ है, कई लोग गेट पर खड़े हैं। इसी बीच एक छोटा बच्चा ट्रेन के बगल में प्लेटफॉर्म पर दौड़ता है और खिड़की से हाथ डालकर फोन छीन लेता है।
बच्चे ने चलती ट्रेन की खिड़की से हाथ डालकर रखे फोन को छीन लिया और तेज रफ्तार से वहां से भाग गया। एक शख्स जो वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था, उसके कैमरे में यह घटना रिकॉर्ड हो गई। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि वीडियो जानबूझकर रिकॉर्ड की गई या यह एक सत्य घटना थी।
देखिए वीडियो
वायरल वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक ने लिखा कि ऐसा लग रहा है कि वीडियो बनाने वाला भी चोर के गिरोह का ही है, वो इसलिए रिकॉर्ड कर रहा है ताकि नए लोगों को दिखाया जाये कि चोरी कैसे करनी है। एक अन्य ने लिखा कि अगर पकड़ा जाता है तो कहता है कि प्रैंक हो रहा है, वो देखो वहां है कैमरा।
यह भी पढ़ें : हाथ पैर से नहीं बल्कि शख्स ने शरीर के इस अंग से टाइपिंग कर बना दिया रिकॉर्ड
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि मैं इस वीडियो को ट्रेन में बैठकर देख रहा हूं और अब मैंने अपनी खिड़की बंद कर ली है। एक अन्य ने लिखा कि वीडियो बनाने वाला शख्स भी चोर से मिला हुआ है, उसने क्या गजब का वीडियो रिकॉर्ड किया है। एक ने लिखा कि RPF ऐसे लोगों को स्टेशन पर क्यों जाने देती है? स्टेशन पर चोरी करके फरार होना सबसे आसान और आम बात हो गई है।
ट्रेन में सफर करने के दौरान फोन को कभी भी खिड़की के पास नहीं रखना चाहिए। अगर फोन चार्ज हो रहा है तो कोशिश करें कि ट्रेन के रुकने पर उसे निकाल लें और जब ट्रेन स्टेशन से निकल जाए, इसके बाद आप उसे चार्जिंग पर लगाएं।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
37 mins agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
1 day agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
3 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
5 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
6 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
6 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
7 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
7 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
7 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines