Phone disinfectant: इंसान ही नहीं अब टॉयलेट जाएंगे मोबाइल, जापान ने बनाया मॉडल, देखें वीडियो
Edited By Amit Kasana

Phone disinfectant machine
Edited By Amit Kasana

Phone disinfectant machine
Phone disinfectant: मोबाइल फोन पर गंदगी के महीन कणों से बैक्टीरिया बन जाते हैं। यह बैक्टीरिया हमारे शरीर में जाकर हमें नुकसान पहुंचा रहे हैं। इन्हें साफ करने के लिए हम अकसर गीले कपड़े, डेटॉल या किसी क्लीनर का प्रयोग करते हैं। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें इंसानों के टॉयलेट में मोबाइल को डिसइन्फेक्ट करने के लिए uv rays वाली मशीनें लगा दी गई हैं।
Viral Video में एक टॉयलेट दिख रहा है। टाॅयलेट में वाशबेसिन की साथ ही एक यूवी रेज की मशीन लगा दी गई है। इसमें नीली लाइट दिख रही है। आपको बस इस मशीन में अपना मोबाइल डालना है। एटीएम की तरह यह मशीन आपके मोबाइल को अंदर की तरफ खींच लेगी। फिर कुछ सेकंड के बाद बाहर निकाल देगी।
In Japan, some restaurants now have disinfectant phone slots to use at the tables. 📱🦠 🍽️ pic.twitter.com/INMkVM5iGc
— HOW THINGS WORK (@HowThingsWork_) February 8, 2023
इस वीडियो को नेटिजन्स बड़ी जिज्ञासा से देख रहे हैं। अब तक वीडियो पर 2.9M Views हो चुके हैं। यूजर्स इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं। 4,9064,928 लोग वीडियो को रिट्वीट कर चुके हैं। 33.5K लोग वीडियो को लाइक कर चुके हैं।

जानकारी के मुताबिक मोबाइल पर पैथोजन बैक्टीरिया पनप जाता है। जिससे लोगों की ऐंटीबायॉटिक रजिस्टेंस पॉवर बढ़ चुकी है। बातचीत के दौरान मुंह से सलाइव हैंडसेट पर आ जाता है। खाना खाने, किसी संक्रमित चीज को छूने, मरीज से मिलने या फ्रेश होने से पहले और बाद में हाथ धोने चाहिए।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: