Bizarre News : अधिकतर लोग घर में पालतू जानवरों को शौक से पालते हैं तो कुछ अकेलापन दूर करने के लिए घर में पालतू जानवर रखते हैं। इससे घर की सुरक्षा भी आसान हो जाती है लेकिन चीन में कई लोग अपनी पालतू बिल्लियों को नौकरी पर भेज रहे हैं। आखिर क्या कारण है कि लोग बिल्लियों को काम पर रख रहे हैं और मालिक बिल्लियों को काम पर भेज रहे हैं? आइये जानते हैं।
दरअसल चीन के एक कैफे में बिल्लियों को काम पर रखा जा रहा है। चीन के सोशल मीडिया पर कैफे के मालिक ने इस दिलचस्प नौकरी के बारे में जानकारी दी और बताया कि उन्हें कर्मचारी के तौर पर बिल्लियों की जरूरत है। उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और बड़ी संख्या में लोगों की प्रतिक्रियाएं आने लगीं।
आखिर कैफे में जानवरों का क्या काम?
कैफे के मालिक ने बताया कि वे “स्वस्थ, अच्छे स्वभाव वाली बिल्लियों” की तलाश में हैं, उन्होंने पालतू जानवरों के मालिकों को स्पेशल छूट देने की भी घोषणा की। अब दिमाग में सवाल आ रहा होगा कि आखिर कैफे में बिल्लियों की जरूरत क्या है? चीन में पालतू जानवरों के कैफे की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है, जहां लोग अपने पालतू जानवरों को काम पर भेज रहे हैं। ये कैफे अपने मेहमानों को अनूठा अनुभव प्रदान करने की कोशिश करता है।
इस कैफे में बड़ी संख्या में खुले में घूम रहे जानवर रहते हैं. लोग इस कैफे में जाकर जानवरों से मिल सकते हैं, उनके साथ समय बिता सकते हैं। इसके लिए कैफे का मालिक कैफे में एंट्री फीस लेता है। ऐसे में कैफे में पालतू और अच्छे स्वभाव के जानवरों की जरूरत थी तो कैफे मालिक ने बिल्लियों को नौकरी पर रखने का विज्ञापन निकाल दिया। बिल्लियों के नौकरी पर जाने से उनके मालिकों को भी ऑफिस या घर बाहर जाने में आसानी होती है।
यह भी पढ़ें : तलाक को लेकर हुए ट्रोल तो भड़के गौरव तनेजा, रितु के साथ फोटो शेयर कर लगाई फटकार
अपने घर के पालतू जानवरों को काम पर भेजने वाली 27 साल की लड़की ने बताया कि मुझे लगता है कि यह वैसा ही है जैसे माता-पिता अपने बच्चों को स्कूल भेजते हैं। मेरी पेट दूसरे कुत्तों या बिल्लियों के साथ खेलती है और उसे इतना अकेलापन महसूस नहीं होता। उसने यह भी बताया कि पेट को काम पर भेजने से उसे घर पर कूलिंग के खर्च पर पैसे बचाने में भी मदद मिलती है।
संबंधित खबरें
कौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
7 hrs agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
19 hrs agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
1 day ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
4 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
4 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
4 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
5 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines