Pet cat Killed her Owner: दुनिया भर में लाखों लोग हैं,जो जानवरों से प्यार करते हैं। इसके अलावा लोग घरों में कुत्ते, बिल्लियां यहां तक कि चूहे को भी पालते हैं। ऐसे में क्या हो अगर आपके ही प्यारे पैट आपके जान के दुश्मन हो जाएं तो? जी हां, रूस से ऐसी ही एक घटना सामने आई है, जिसमें एक बिल्ली ने अपने ही मालिक को खरोंच दिया , जिससे उसकी मौत हो गई।
डेली मेल ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि एक रूसी व्यक्ति की मौत हो गई, जब उसकी बिल्ली ने उसके पैर को खरोंच दिया। इससे उसके शरीर से बहुत ज्यादा खून बह गया। आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
बिल्ली ने ली मालिक की जान
बता दें कि यह घटना 22 नवंबर की है, जहां दिमित्री उखिन अपने पालतू बिल्ली स्त्योप्का से मिलने गया था, जो कुछ दिन पहले पड़ोस में लापता हो गया थी। उखिन ने अपनी बिल्ली को खोजने में बहुत मेहनत की और आखिरकार वो कामयाब रहे। इसके बाद 55 वर्षीय उखिन अपनी बिल्ली स्त्योप्का को घर ले आए, मगर अचानक उसी शाम, वह हिंसक हो गई और अपने मालिक को खरोंच दिया।
मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि उखिन को कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं थीं। वह डायबिटीज के पेशेंट होने के साथ-साथ हाई ब्लड प्रेशर के शिकार थे। हाई ब्लड के कारण उसके शरीर में ब्लड क्लॉटिंग रेट काफी कम था। इस कारण उखिन की परेशानियां और बढ़ गईं और खून का बहना बंद नहीं हुआ।
Pet
इमरजेंसी सर्विस को किया कॉल
जैसे ही उन्हें इस समस्या की गंभीरता का एहसास हुआ तो उन्होंने अपने एक पड़ोसी से मदद मांगी। इसके बाद उनके दोस्त ने घटना की सूचना देने के लिए रात करीब 11 बजे इमरजेंसी सर्विस को कॉल किया। रात करीब 11 बजे एक व्यक्ति ने 112 पर कॉल करके बताया कि उसके दोस्त के पैर की नस फटने के कारण खून बह रहा है। रिपोर्ट में बताया गया कि दिमित्री के पैर पर खरोंच इतनी गंभीर थी कि खून की कमी से उसकी मौत हो गई।
Pet
हालांकि पड़ोसी ने उखिन का फस्ट ऐड कर दिया, लेकिन इससे खून बहना नहीं रुका था। जब तक मेडिकल टीम उसके घर पहुंची, तब तक उखिन की मौत हो चुकी थी। उसकी पत्नी नताल्या उस समय वहां मौजूद नहीं थी। उसके अनुसार, स्त्योपखा एक दयालु है और किसी को नुकसान नहीं पहुंचाती है। यह खुले में घूमना पसंद करती है। हालांकि, नताल्या ने इस बारे में कुछ नहीं बताया कि वह पालतू जानवर रखेगी या नहीं।
यह भी पढ़ें – Watch Video: ‘पापा की परी नहीं’, इस बार उड़ा ‘मम्मी का मगरमच्छ’, वीडियो हुआ वायरल
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
1 day ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
1 day agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
3 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
3 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
3 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
4 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
6 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
8 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
8 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines