कपड़े या जिप वाली बैग को अगर आप बहुत सुरक्षित मानते हैं तो सावधान हो जाइए। ऐसे बैग में अगर आप जरूरी या महंगे सामान लेकर सफर करते हैं तो आपको सचेत होने की जरूरत है क्योंकि अब एक ऐसा तरीका लोगों को पता चला है जिससे जिप खुलने में वक्त नहीं लगता। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स जिप को खोलकर दिखा रहा है और इतना ही नहीं उसने बैग को फिर से बंद भी कर दिया।
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स डेमो करके बता रहा है कि जिप लॉक को कैसे सिर्फ एक पेन की मदद से खोला जा सकता है और फिर उसे पहले की तरह लॉक किया जा सकता है। ऐसा करने से यह पता करना भी मुश्किल हो जाएगा कि बैग किसी ने खोला था या नहीं ! डबल लॉक जिप को शख्स ने पेन की मदद एक सेकंड में खोल दिया।
शख्स बता रहा है कि पेन को लेकर जिप में फंसा कर खींचने पर जिप खुल जाएगा भले ही उसमें लॉक ही क्यों ना लगा हो। जिप खुल जाने के बाद आप उसमें से सामान निकालकर फिर उसे बंद कर सकते हैं। अगर कोई चोर यात्रा के दौरान ऐसा कर ले तो आपको पता भी नहीं चलेगा कि आपका सामान चोरी हो गया है।
वीडियो को लोगों को सावधान करने के मकसद से बनाया गया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो लोग इसलिए भी खूब शेयर कर रहे हैं, जिससे इस बैग के साथ यात्रा करने वाले लोग सावधान हो जाएं और चोरी की घटनाओं से खुद को बचा सकते हैं! सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस वीडियो को @GamingChannel11 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।
https://twitter.com/GamingChannel11/status/1738408976520286493
वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं
एक शख्स ने लिखा कि वाकई ये तो बेहद खतरनाक है, ऐसे बैग के साथ सफर करने के दौरान सावधानी रखनी पड़ेगी। एक शख्स ने लिखा कि अब तो बैग पर भी भरोसा नहीं किया जा सकता। एक अन्य ने लिखा कि इसमें नया क्या है, मैं तो बचपन से ही अपने बैग के साथ ऐसे खेलता आया हूं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि मुझे इसके बारे में जानकारी नहीं थी, अब तो डर गया हूं। एक ने लिखा कि जिन लोगों को चोरी का यह तरीका नहीं पता था, उन्हें भी डेमो करके दिखा रहे हैं ?
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
2 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
2 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
4 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
4 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
4 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
5 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
7 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
9 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
9 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines