---विज्ञापन---

Viral Video : बुजुर्ग के दांत का शख्स ने बनाया मजाक, रिएक्शन पर नहीं रुक रही हंसी

Old Man Funny Video Viral : बुजुर्ग का वीडियो लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि कुछ ही घंटे में इसे 51 मिलियन लोगों ने देखा है।

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया पर ऐसे कई अकाउंट है, जिस पर मजेदार और मजाकिया वीडियो शेयर किए जाते हैं। कुछ लोग खुद का ही मजाक बनाते हैं तो कुछ लाइक्स और व्यूज के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। इंस्टाग्राम पर एक ऐसा ही वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है, जिसमें एक शख्स खुद का ही मजाक बना रहा है। उसके बीच के दो-तीन दांत नहीं है और वह फ्रेंच फ्राइज खाने की कोशिश कर रहा है।

वीडियो में एक शख्स बुजुर्ग को फ्रेंच फ्राइज खिलाने का वीडियो रिकॉर्ड कर रहा है। फ्रेंच फ्राइज देखकर बुजुर्ग बेहद खुश हैं, लेकिन उनके आगे के ऊपर और नीचे के दांत टूटे हुए हैं। जब फ्रेंच फ्राइज बुजुर्ग के मुंह में चला गया तो शख्स ने दांतों के बीच से उसे वापस बाहर निकाल लिया। इस पर बुजुर्ग काफी आक्रोशित हो जाते हैं।

---विज्ञापन---

शख्स के मनाने के बाद बुजुर्ग दोबारा खाने के लिए तैयार हो गए। बुजुर्ग फिर पहले जैसा मुंह खोल लेते हैं लेकिन इस बार भी शख्स ने वही किया। बजुर्ग ने जैसे मुंह बंद किया, शख्स ने फिर से फ्राइज को बाहर निकाल लिया। वीडियो देखने पर साफ पता चलता है कि यह मनोरंजन के लिए जानबूझकर रिकॉर्ड किया गया है।

---विज्ञापन---

वायरल वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं

एक शख्स ने लिखा कि हम सभी को मिल मिलकर चंदा इकट्ठा करना चाहिए, जिससे यह बुजुर्ग अपना दांत ठीक करवा सकें। एक ने लिखा कि इस बुजुर्ग को इस बात पर खुश होना चाहिए कि इनके दांत में कभी खाना नहीं फंसेगा। एक ने लिखा कि आजकल लोग रील के पीछे पागल हैं, कहीं इन्होंने रील के लिए अपने दांत तो नहीं तुड़वा लिए। एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि इनका तो मोए मोए हो गया। वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने वीडियो बनाने के लिए बुजुर्ग किए जमकर तारीफ कर रहे हैं, लोगों का कहना है कि खुद का मजाक बनवाना आसान नहीं होता।

यह भी पढ़ें: कर्नाटक की टीचर ने दसवीं के छात्र के साथ कराया ‘रोमांटिक फोटोशूट’, Viral Photos पर हो रहा बवाल

---विज्ञापन---

वीडियो को @fha_ नाम के इस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है , इस वीडियो को 51 मिलियन से अधिक लोगों ने देखा है। वीडियो को करीब डेढ़ मिलियन से अधिक लोगों ने लाइक किया है। इस चैनल पर बुजुर्ग के और भी मजेदार वीडियो मौजूद हैं।

First published on: Dec 29, 2023 08:30 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola