थेले में 56 हजार के सिक्के लेकर स्कूटी लेने पहुंचा शख्स, शोरुम मालिक से मिला यह जवाब
Edited By Amit Kasana

रुदपुर सिक्कों के साथ युवक
Edited By Amit Kasana

रुदपुर सिक्कों के साथ युवक
रुद्रपुर: बचपन से हमारी पैसों को गुल्लक में जोड़ने की आदत होती है। खासकर पर्स में मौजूद अतिरिक्त सिक्के हम अपनी गुल्लक में डाल देते हैं। रुद्रपुर के एक युवक की गुल्लक में एक सौ, एक हजार नहीं कुल 5600 सिक्के एकत्रित हो गए।
56 हजार रूपए के सिक्के लेकर स्कूटी लेने पहुंचा शख्स
◆ थेले में निकले 10-10 रूपए के 5600 सिक्के
◆ ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर से सामने आया मामला#Viral pic.twitter.com/14KKtM6ULm
— News24 (@news24tvchannel) October 29, 2022
पिछले कई सालों में एकत्रित हुए यह सभी सिक्के 10 के थे। युवक को भी इससे खरीददारी करने का मन किया। बस फिर क्या था 56 हजार के सिक्के वह एक थैले में लेकर पहुंच गया स्कूटी के शोरुम।
पहले तो स्कूटी मालिक ने इसे मजाक समझा। लेकिन जब युवक ने उसके सामने टेबल पर सिक्के निकालकर रख दिए तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। कई देर सोच विचार कर और बातचीत के बाद वह सिक्के के बदले स्कूटी देने के लिए तैयार हो गया।
इतने सिक्के एक साथ देखकर शोरुम में लोगों का तांता लग गया। आसपास के लोग उसे देखने के लिए पहुंचे। युवक के मुताबिक यह सिक्के उसने कई सालों में एकत्रित किए हैं। इन्हें जोड़ने में उनकी मां और पत्नी ने भी उनकी मदद की है। फिलहाल यह खबर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: