सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग हैरान भी हैं और हंसी भी आ रही है। ये वायरल वीडियो बिहार के सीवान का है। इस वीडियो में कोचिंग की छात्राओं के साथ छेड़खानी करने वाले शिक्षक को कुछ लोग मुर्गा बनाकर बीच सड़क पर उठक-बैठक करवाते दिखाई दे रहे हैं।

इस वडियो में देखा जा सकता है कि कैसे आरोपी शिक्षक रोता हुआ रहम की भीख मांगते हुए दिखाई पड़ता है। बताया जा रहा है कि शिक्षक अपनी छात्रा को पंसद करता था उसने अपने प्यार का इजहार किया था लेकिन जब छात्रा ने उसे इनकार कर दिया तो वह इसका विरोध करने लगा, छात्रा के साथ छेड़खानी करने लगा। वायरल वीडियो कुछ रोज पहले की बताई जाती है।
इस मामले की जानकारी आस-पास के लोगों को मालूम हुआ तो वो वहां विरोध करने पहुंच गए और टिचर को पकड़ लिया। टीचर को बीच सड़क पर मुर्गा बना दिया वीडियो में टीचर को माफी मांगते हुए भी देखा जा रहा है और बोल रहा है वो  बेकसूर है। लोग वीडियो बनाकर इसे व्हाट्सएप पर भी एक दूसरे को भेज रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ