Organic Carrot E.coli Infection: अक्सर खराब खाना खाने की वजह से लोगों के बीमार होने की खबर आती है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आर्गेनिक सब्जी खा कर भी आप बीमार हो सकते हैं? अमेरिका की ऐसी ही घटना सामने आई है, जिसमें ऑर्गेनिक गाजर खाकर दर्जनों लोग इन्फेक्टेड हो गए हैं और एक व्यक्ति की मौत भी हो गई है। यह घटना आज यानी 18 नवंबर की सुबह सामने आई है। बताया जा रहा है कि इन लोगों ने पैकेट बंद आर्गेनिक गाजर खाई थी। आइए इस मामले पर एक नजर डालते हैं।
E.coli के कारण बीमार पड़े लोग
यूएस में ई.कोलाई (E.coli) वाले गाजर के कारण लोग बीमार पड़ रहे हैं, जिसने एक आउटब्रेक का रूप ले लिया है। इसकी जानकारी अमेरिकी मीडिया ने सोमवार को दी, जिसमें पता चला है कि दर्जनों लोग इस आउटब्रेक से संक्रमित हो गए हैं। इस कारण ये है कि लोगों ने बैग बंद ऑर्गेनिक गाजर खाई थी।
रविवार सेंट्रल फॉर डीजीज (सीडीसी) ने अपने बयान में कहा कि 17 नवंबर, 2024 तक अमेरिका के 18 राज्यों से ई.कोलाई के आउटब्रेक की जानकारी मिली है, जिससे 39 लोगों के प्रभावित होने की रिपोर्ट मिली है। बताया जा रहा है कि इसका असर 6 सितंबर, 2024 से लेकर 28 अक्टूबर, 2024 के बीच शुरू हुआ।
हालांकि 38 लोगों में से 15 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और किसी को भी हीमोलिटिक यूरेमिक सिंड्रोम नहीं हुआ है। बता दें कि यह एक गंभीर कंडीशन है, जो किडनी फेलियर का कारण बन सकती है।
carrot
वापस मंगाई गई गाजर
बता दें कि कैलिफोर्निया के ग्रिमवे फार्म ने गाजर वापस मंगाई, जिसमें 365, कैल-ऑर्गेनिक, नेचर प्रॉमिस, ओ-ऑर्गेनिक्स, ट्रेडर जो और वेगमैन जैसे कई ब्रांड की बैग बंद ऑर्गेनिक गाजर शामिल थीं। इसके अलावा CDC ने कस्टमर्स को बैग बंद गाजर को न खाने को कहा है और अपने रेफ्रिजरेटर या फ्रीजर की जांच करके इन गाजर को फेंकने को कहा है।
FDA ने बताया कि वापस मंगाए गए इन ऑर्गेनिक बेबी गाजर की बेस्ट-बाय डेट 11 सितंबर से 12 नवंबर तक है। बता दें कि न्यूयॉर्क, मिनेसोटा और वाशिंगटन में रहने वाले लोग इससे सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। इसके बाद कैलिफोर्निया और ओरेगन का नंबर आता है।
यह भी पढ़ें- शादी के दिन डांस करते-करते दूल्हे की मौत, खुशियों के घर में पसरा मातम
संबंधित खबरें
‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
20 hrs agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
1 day ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
1 day ago'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
2 days agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
2 days ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
2 days agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
8 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
9 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
11 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines