Viral Job Advertisement: सोशल मीडिया पर जॉब को लेकर निकाले गए विज्ञापन की खूब चर्चा हो रही है। इस विज्ञापन में लिखी गई बातों को पढ़कर कई लोग आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं। विज्ञापन निकालने वाली कंपनी का कहना है कि अगर आप वर्क और पर्सनल लाइफ बैलेंस करना चाहते हैं तो आप आवदेन ही ना करें।
सोशल मीडिया के जरिए आज कल लोग नौकरी और कर्मचारी दोनों की तलाश करते हैं। सोशल मीडिया पर एक कंपनी द्वारा निकाले गए विज्ञापन को लेकर बहस छिड़ गई है। विज्ञापन के जरिए ऑफिस मैनेजर/ बुक कीपर की पोस्ट के लिए आवेदन मांगा गया है लेकिन इसमें कुछ बातें ऐसी लिखी गई हैं, जिसपर बवाल हो रहा है।
कंपनी ने विज्ञापन में लिखा है कि ‘अगर आपका मकसद काम और लाइफ के बीच संतुलन बनाना है तो कृपया आवेदन न करें। यह आमतौर पर उन लोगों द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला एक बहाना है, जो ठीक से काम नहीं करना चाहते हैं।’ विज्ञापन में लिखा गया है कि हम नहीं चाहते कि कोई हमेशा काम ही करे लेकिन काम भी अच्छी जिंदगी का हिस्सा है।
Work/life balance? Never heard of her
byu/MrPresident111 inantiwork
अब कुछ लोग इन बातों का विरोध कर रहे हैं और इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक ने लिखा कि कम से कम इन्होंने पहले से तो बता दिया कि आपको ये आराम नहीं करने देंगे तो सोच समझकर ही आवेदन दें। एक ने लिखा कि जिंदगी सबसे महत्वपूर्ण है मेरे लिए ये सबसे पहले है। मैं बस यही चाहता हूं कि लोग सबसे पहले अपनी जिंदगी के बारे में सोचें, उसके बाद काम पर ध्यान दें।
यह भी पढ़ें : पेट की गैस, अंडरगार्मेंट्स, नहाने के बाद का पानी बेचकर ये महिला कमाती है लाखों रुपए
एक ने लिखा कि मुझे लग रहा है कि 50 हजार कमाने के लिए सप्ताह में 60-80 घंटे काम करना होगा और कम से कम भुगतान के नियम को भी नहीं मान रहे हैं। एक अन्य ने लिखा कि असल में वह एक बंधुआ मजदूर चाहते हैं, बस वह कह नहीं पा रहे हैं तो इस तरह लिखकर बता रहे हैं।
बता दें कि Reddit पर इस पोस्ट को शेयर किया गया है, जिसके बाद से ही इस पर बहस छिड़ गई है।
संबंधित खबरें
Ketu Gochar 2026: आज केतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर-कारोबार में बनेंगे तरक्की के योग
20 mins ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
1 day agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
2 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
3 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
3 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
3 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
3 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
5 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
6 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines