Mumbai Airport Viral Video: मुंबई एयरपोर्ट का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें यात्री किसी रेलवे स्टेशन की तरह एयरपोर्ट पर बैठकर खाना खा रहे हैं। बताया गया कि विमान दिल्ली की जगह मुंबई लैंड हुआ था लेकिन यात्रियों के लिए किसी तरह की व्यवस्था नहीं की गई थी। ऐसे में वह विमान के पास ही खाना खाने पर मजबूर हुए थे। अब एक तरफ जहां विमानन मंत्रालय ने नोटिस जारी कर दिया तो वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर तमाम लोगों ने तंज कसा है और खिंचाई की है। दिल्ली में विजिबिलिटी कम होने के बाद कई उड़ानों पर प्रभाव पड़ा था। हालांकि मुंबई एयरपोर्ट पर जिस तरह यात्री रनवे के करीब बैठे दिखाई दे रहे हैं, उससे एयरपोर्ट और रनवे की सुरक्षा से जुड़े कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं।
सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं
एक शख्स ने लिखा कि ये है मोदी मैजिक! हवाई चप्पल पहन कर लोग यात्रा कर सकते हैं और वह रोजाना इसी तरह खाना खाते हैं, और मत भूलिए कि आज हमारे पास 150 हवाई अड्डे हैं जो 10 साल पहले की तुलना में दोगुने से भी अधिक हैं। एक ने लिखा कि ना रेल संभल रही है और ना ही एयरपोर्ट संभाल पा रहे हैं, क्या यही अच्छे दिन हैं? एक ने लिखा- दस दस हजार देकर जमीन पर बैठे हैं, अलाव की व्यवस्था और हो जाती तो पिकनिक भी हो जाता।
एक शख्स ने लिखा कि एयरपोर्ट की सुरक्षा, यात्रियों की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी अब कहां गए? एक ने लिखा कि गुस्सा नहीं करेगा, ‘अच्छे दिन आये हैं’। एक ने लिखा कि मुझे लगता था कि ऐसी स्थिति सिर्फ रेलवे स्टेशन पर ही देखने को मिलेगी, अब तो एयरपोर्ट पर भी यही नजारा है। कमाल है ‘सरकार’। एक ने लिखा कि जब हवाई जहाज से यात्रा करने वालों की ये हालत है तो रेलवे स्टेशन वालों की क्या होगी? अंदाजा है ?
बता दें कि वीडियो वायरल होने के बाद विमानन मंत्रालय की तरफ इंडिगो और मुंबई हवाई अड्डे को कारण बताओ नोटिस जारी किया। नोटिस के अनुसार तय समय में जवाब ना दिए जाने पर आर्थिक दंड के साथ अन्य कार्रवाई भी की जाएगी।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 day agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
1 day agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 day agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
7 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
7 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
9 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
9 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
9 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
10 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines