सूरत-बैंकॉक फ्लाइट में यात्री गटक गए लाखों की शराब, चखना भी हुआ खत्म; पूरी खबर चौंका देगी

Surat-Bangkok Flight : गुजरात के सूरत से बैंकॉक जा रही एक फ्लाइट में यात्री 15 लीटर शराब पी गए। फ्लाइट में कुल 300 यात्री थे, जिन्होंने 1.8 लाख रुपये की लगभग 15 लीटर शराब और कुछ गुजराती स्नैक्स खा लिए।

Surat Bankok Flight

Surat-Bangkok Flight : सूरत से बैंकॉक जाने वाली फ्लाइट में एक अजीबोगरीब घटना हुई है। इस फ्लाइट में सवार यात्रियों ने कुछ ही घंटे में फ्लाइट में मौजूद शराब के स्टॉक को खत्म कर दिया। इतना ही नहीं, स्नैक्स या चखना भी खत्म हो गया। आपको जानकर हैरानी होगी कि फ्लाइट में सवार यात्री  लाखों की शराब गटक गए। इससे जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।

रिपोर्ट के अनुसार, फ्लाइट में कुल 300 यात्री थे, जिन्होंने 1.8 लाख रुपये की लगभग 15 लीटर शराब और कुछ लोकप्रिय गुजराती स्नैक्स खा लिए। इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो खाली शराब की बोतलें दिखाई दे रही हैं। वीडियो शेयर कर लिखा गया है कि “सूरत से बैंकॉक की फ्लाइट आज से शुरू हुई। फ्लाइट में यात्रियों ने 15 लीटर शराब पी ली और बैंकॉक पहुंचने से पहले ही शराब खत्म हो गई। 4 घंटे की यात्रा के दौरान 300 यात्रियों ने 1.8 लाख रुपये की शराब पी ली। उन्होंने सारे स्नैक्स भी खत्म कर दिए।”

हालांकि इस अजीबोगरीब घटना को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है लेकिन सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हो रही है। कुछ लोग हैरानी जा रहे हैं तो कुछ गुजरात में शराबबंदी का इफेक्ट बता रहे हैं। इस वीडियो को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

वायरल वीडियो 


एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि यह प्रति व्यक्ति केवल 50 मिलीलीटर है यानी प्रति व्यक्ति दो पैग! आखिर इस पर इतना हंगामा क्यों है? एक अन्य ने लिखा कि गुजरात में शराबबंदी है, फ्लाइट में मिली तो सब गटक गए। इसमें गलत क्या है? एक अन्य ने लिखा कि फ्री का माल लूटने में तो यहां रिकॉर्ड ही बना दिया। एक अन्य ने लिखा कि गुजरात के लोग पूरा पैसा वसूल करते हैं।

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि गुजरात एक ड्राई स्टेट है। गुजरात हवाईअड्डे पर उड़ानों को शराब ले जाने की अनुमति कैसे दी गई? एक अन्य ने लिखा कि इससे अंदाजा लगाओ कि गुजरात में शराबबंदी के कारण कितना नुकसान हुआ होगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ