Flight Cancelled After Passenger Defecates On Toilet Floor: स्पेन के टेनेरिफ से एक बड़ी ही अजोबी-गरीब घटना देखने को मिली। यहां पर एक ईजीजेट की फ्लाइट में टॉयलेट के फर्श पर किसी ने पॉटी कर दी। इसके चलते एयरलाइन को अपनी प्लाइट कैंसिल करनी पड़ गई। इस घटना के बाद विमान में मौजूद लोग आग बबूला हो उठे कि टेक ऑफ करने से कुछ ही समय पहले इस तरह की अनाउंसमेंट करने का क्या लॉजिक है।
प्लेन में यात्री ने कर दी पॉटी
जानकारी के अनुसार, उड़ान रविवार को टेनेरिफ से 20.05 बजे टेक ऑफ करने वाली थी और 00.20 बजे लंदन पहुंचनी थी। हालांकि, यात्रियों की फ्लाइट कैंसिल होने पहले ही कई घंटे की देरी हो चुकी थी। वायरल वीडियो में पायलट को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि सामने वाले शौचालय में शौच की वजह से फ्लाइट को कैंसिल किया जा रहा है। इसलिए अब हम रात को यहीं रुकेंगे। इसी के साथ सभी को फ्लाइट से उतरना पड़ेगा। यात्रियों के ठहरने लिए होटलों की व्यवस्था की जाएगी।
पायलट को करनी पड़ गई फ्लाइट कैंसिल
फ्लाइट के एक यात्री ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि तो हमें उड़ान रद्द होने का कारण शौचालय में शौच होने का दिया गया है?! @easyjet यह अस्वीकार्य है!! आपकी ग्राहक सेवा एकदम बेकार है। सैकड़ों यात्री हवाई अड्डे के टर्मिनल में फंसे रह गए! कुछ करो।
होटल के कमरे नहीं ढूंढ पा रहे
फ्लाइट को कैंसिल किए जाने को लेकर एयरलाइन कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा कि दुर्भाग्य से हम इस क्षेत्र में होटल के कमरे नहीं ढूंढ पा रहे हैं। यदि आपको होटल के कमरे की आवश्यकता है और आप अपनी व्यवस्था स्वयं करने में सक्षम हैं, तो हम उचित मूल्य वाले कमरे की लागत, भोजन और आपके होटल तक आने-जाने की यात्रा की लागत वापस कर देंगे। इस मामले में हम आपसे ऐसे आवास की तलाश करने के लिए कहते हैं जो लगभग तीन सितारा या उसके समकक्ष हो।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
2 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
2 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
4 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
4 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
4 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
5 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
7 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
9 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
9 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines