Diya Inside AC Train Viral Video: इंडियन रेलवे के एसी कोच के अंदर जलते हुए तेल के दीपक के साथ धार्मिक अनुष्ठान करते हुए एक यात्री का वीडियो वायरल हो गया है, जिससे ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर बड़ी बहस छिड़ गई है. इस वायरल क्लिप में 3एसी के अपर बर्थ पर बैठा एक शख्स पारंपरिक तेल का दीया और अगरबत्ती जलाकर प्रार्थना करता हुआ दिखाई दे रहा है. जैसे ही डिब्बे में धुआं फैलने लगा, एक दूसरे पैसेंजर ने दखल दिया और उसे आग का इस्तेमाल करने के खतरों के बारे में चेतावनी दी.
पोस्ट में दी गई वार्निंग
इस घटना को ‘झारखंड रेल यूजर्स’ अकाउंट की तरफ से एक्स पर शेयर किया गया, जिसमें बताया गया कि अगरबत्ती से निकलने वाला धुआं ट्रेन के फायर डिटेक्शन सिस्टम को एक्टिव कर सकता है. पोस्ट में ये भी चेतावनी दी गई कि चलती ट्रेन के अंदर आग लगने का गंभीर खतरा होता है, खासकर एयर-कंडीशंड कोच में.
बज सकता था फायर अलार्म
रेलवे सेफ्टी सिस्टम धुएं का पता लगाने के लिए डिजाइन की गई हैं, और अगरबत्ती से निकलने वाला थोड़ा सा धुआं भी ऑटेमेटिक अलार्म या इमरजेंसी रिस्पॉन्स को एक्टिव कर सकती है. इसके अलावा, AC कोच में बेडरोल, पर्दे और बर्थ जैसी सिंथेटिक सामग्री होती है, जो आग के संपर्क में आने पर जल्दी आग पकड़ सकती है.
रेलवे का जवाब
दिया जलाने का वीडियो वायरल होने के बाद रेल मंत्रालय के ऑफिशियल ग्रीवेंस पोर्टल ‘रेलवे सेवा’ने मामले की जांच के लिए ट्रेन नंबर, ट्रैवल की तारीख और PNR सहित कई डिलेट्स मांगते हुए रिस्पॉन्स दिया. एजेंसी ने पैसेंजर्स को जल्द कार्रवाई के लिए ‘रेल-मदद’ (RailMadad) पोर्टल के जरिए ऐसी घटनाओं की रिपोर्ट करने की सलाह भी दी.
यूजर्स के रिएक्शंस
इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की तरफ से मिले-जुले रिएक्शंस आए हैं. जहां कई यूजर्स ने धार्मिक मान्यताओं की अहमियत को स्वीकार किया, वहीं उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अपने पूजा-पाठ से कभी भी साथी पैसेंजर्स को खतरे में नहीं डाला जाना चाहिए.
सख्ती की मांग
कई यूजर्स ने रेलवे सुरक्षा नियमों को सख्ती से लागू करने की मांग की, जिसमें ट्रेन कोच के अंदर आग जलाने पर भारी जुर्माना शामिल है. कई दूसरे लोगों ने रेलवे ऐप में नए रिपोर्टिंग फीचर शुरू करने का सुझाव दिया ताकि यात्री सुरक्षा उल्लंघनों की तुरंत रिपोर्ट कर सकें और अधिकारियों को ज्यादा बेहतर तरीके से रिस्पॉन्स देने में मदद मिल सके.
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
3 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
3 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
4 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
5 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
5 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
6 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
8 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
10 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
10 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines