महाकवि प्रदीप के नाम से चर्चित रहे भारतीय गीतकार रामचन्द्र नारायणजी द्विवेदी का एक बहुत ही मर्मस्पर्शी गीत है, ‘पिंजरे के पंछी रे…तेरा दर्द ना जाने कोय…; बाहर से तू खामोश रहे, भीतर-भीतर रोय…’। अंग्रेजों के जमाने में भले ही यह गीत देश की गुलामी की कहानी कह रहा था, लेकिन इसमें जिंदगी का एक मूल मंत्र भी था कि इंसानी भावनाओं के आगे पंछियों की भावनाओं की कोई कदर नहीं। आजकल ऐसा नहीं है। लोग जानवरों को अपनी औलाद की तरह रखते हैं और जानवर भी स्मार्टनेस में इंसानों से कहीं ज्यादा आगे निकलते जा रहे हैं। अब कोई पिंजरे के पंछी का दर्द समझे-ना समझे, पर पिंजरे के पंछी को दर्द बयां करना आ गया है। हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें आप देख सकते हैं कि भूख लगने पर एक तोते ने किस तरह बेटे की तरह हक जताकर आवाज लगाई और अपने लिए रोटी मंगवाई…
<
>
एक अजब सी मुस्कुराहट जगा देने वाला यह वीडियो 26 अक्टूबर को माइक्रोब्लॉगिंग साइट ‘X’ पर @ChapraZila हैंडल से पोस्ट किया गया है। यह बिहार के छपरा का बताया जा रहा है। इसके कैप्शन में लिखा है, यहां तक कि तोते भी भूख लगने पर अपना खाना मांगना सीख गए हैं। अब तक तक इस पोस्ट को 2 लाख 09 हजार व्यूज और डेढ़ हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। साथ ही कुछ यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रिया भी दी है। एक यूजर ने क्लिप को बहुत प्यारा बताया, वहीं दूसरे ने लिखा कि यह बहुत प्यारा है…मेरे घर का तोता भी मराठी में यही कहता है। वहीं सिर्फ 7 सेकंड के इस वीडियो में तोते का ये लुक देखकर कई लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ गई।
यह भी पढ़ें: एक युवक, जो बनना चाहता Britney Spears; सनक ऐसी कि 18 साल में 100 सर्जरी पर खर्च कर दिए एक करोड़
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक तोता नजर आ रहा है, जो अपनी गर्दन से पिंजरे से बाहर झांक रहा है। अचानक वह जोर-जोर से आवाज लगाने लग जाता है, ‘मम्मी…मम्मी…ए मम्मी…मिट्ठू को रोटी दो’। ध्यान रहे, हर हिंदीभाषी तोते को प्यार से ‘मिट्ठू मियां’ ही कहता है। वैसे इस प्रजाति के पंछी की सबसे खास बात ये है कि थोड़े अभ्यास के बाद ये बोलने के अलावा इंसानों की तरह बात भी करते हैं। नकल इतनी खतरनाक कर लेते हैं कि एक बार तो इंसान असमंजस में पड़ जाता है-ये तोता बोल रहा है या इंसान।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
2 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
2 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
4 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
4 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
4 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
5 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
7 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
9 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
9 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines