Sarabjot Singh Mother Shocking Reply Viral: भारतीय मां अकसर ऐसे कमाल कर जाती हैं कि मजा ही आ जाता है। अकसर मांओं से जुड़े कई वीडियो ऐसे देखे होंगे, जो आपका दिल गुदगुदा देंगे। आप हंसने पर मजबूर कर देंगे, जिन्हें देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा। आपका दिन बन जाएगा। बच्चों के मामले में तो भारतीय मांएं इतनी मासूम होती हैं कि उनके अटपटे चटपटे जवाब और बातें दिनभर की थकान उतार देती हैं।
ऐसी ही एक भारतीय मां के शॉकिंग जवाब का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसे सुनकर आप हंस-हंस कर लोटपोट हो जाएंगे। आप भी भारतीय माता की जय करेंगे। जी हां, यह मां कोई और नहीं, पेरिस ओलंपिक में शूटिंग में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले सरबजोत सिंह की मां हरदीप कौर हैं, जिनको बेटे ने मेडल जीतने की खुशखबरी देने के लिए फोन किया तो उनका जवाब सुनकर न सिर्फ सरबजोत हंसे, बल्कि उनका जवाब सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया।
सरबजोत सिंह की मां ने यह रिप्लाई दिया
बता दें कि हरियाणा के अंबाला जिला निवासी सरबजोत सिंह ने पेरिस ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। उन्होंने मनु भाकर के साथ 10 मीटर पिस्टल मिक्सड कैटेगरी में निशाना लगाकर कोरिया को हराया और ब्रॉन्ज मेडल जीता। सरबजोत सिंह ने बताया कि मैच जीतने के बाद उन्होंने अपनी मां हरदीप कौर को फोन किया।
वे उन्हें मेडल जीतने की खुशखबरी देना चाहते थे, लेकिन मां ने फोन उठाते ही कहा कि अभी मैं बहुत बिजी हूं, बाद में बात करती हूं। यह जवाब सुनकर सरबजोत चौंक गए, लेकिन उन्हें खूब हंसी आई। सरबजोत का यही इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सरबजोर की मां का जवाब सुनकर लोग मजेदार कमेंट कर रहे हैं।
इस तरह के कमेंट कर रहे यूजर्स
सरबजोत की मां का जवाब सुनकर एक यूजर ने कमेंट किया कि भारत में ऐसा होता है और भारत में ही ऐसा हो सकता है। भारतीय माता की जय हो। एक अन्य यूजर ने लिखा कि एक मां का विश्वास देखिए, उन्हें बेटे पर पूरा भरोसा था कि वह मेडल जीतेगा, इसलिए बात सुने बिना ही वे जश्न मनाने में बिजी थीं। एक और यूजर ने वीडियो पर कमेंट किया कि गजब हैं आप सरबजोत सिंह और आपकी बेबे!
संबंधित खबरें
'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
13 hrs agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
16 hrs ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
17 hrs agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
6 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
7 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
9 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
11 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
12 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
12 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines