---विज्ञापन---

भारतीय मां भी कमाल की हैं…पेरिस ओलंपिक में मेडल जीत मां को किया फोन, जवाब सुन हो जाएंगे लोटपोट

Indian Mother Reply Viral: पेरिस ओलंपिक में मेडल जीतने के बाद सरबजोत सिंह ने मां का फोन किया तो जो जवाब मिला, वह वायरल हो गया। जवाब सुनकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। सरबजोत ने खुद इस बारे में बताया, आइए जानते हैं कि आखिर उन्होंने क्या कहा?

---विज्ञापन---

Sarabjot Singh Mother Shocking Reply Viral: भारतीय मां अकसर ऐसे कमाल कर जाती हैं कि मजा ही आ जाता है। अकसर मांओं से जुड़े कई वीडियो ऐसे देखे होंगे, जो आपका दिल गुदगुदा देंगे। आप हंसने पर मजबूर कर देंगे, जिन्हें देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा। आपका दिन बन जाएगा। बच्चों के मामले में तो भारतीय मांएं इतनी मासूम होती हैं कि उनके अटपटे चटपटे जवाब और बातें दिनभर की थकान उतार देती हैं।

ऐसी ही एक भारतीय मां के शॉकिंग जवाब का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसे सुनकर आप हंस-हंस कर लोटपोट हो जाएंगे। आप भी भारतीय माता की जय करेंगे। जी हां, यह मां कोई और नहीं, पेरिस ओलंपिक में शूटिंग में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले सरबजोत सिंह की मां हरदीप कौर हैं, जिनको बेटे ने मेडल जीतने की खुशखबरी देने के लिए फोन किया तो उनका जवाब सुनकर न सिर्फ सरबजोत हंसे, बल्कि उनका जवाब सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया।

---विज्ञापन---

 

सरबजोत सिंह की मां ने यह रिप्लाई दिया

बता दें कि हरियाणा के अंबाला जिला निवासी सरबजोत सिंह ने पेरिस ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। उन्होंने मनु भाकर के साथ 10 मीटर पिस्टल मिक्सड कैटेगरी में निशाना लगाकर कोरिया को हराया और ब्रॉन्ज मेडल जीता। सरबजोत सिंह ने बताया कि मैच जीतने के बाद उन्होंने अपनी मां हरदीप कौर को फोन किया।

---विज्ञापन---

वे उन्हें मेडल जीतने की खुशखबरी देना चाहते थे, लेकिन मां ने फोन उठाते ही कहा कि अभी मैं बहुत बिजी हूं, बाद में बात करती हूं। यह जवाब सुनकर सरबजोत चौंक गए, लेकिन उन्हें खूब हंसी आई। सरबजोत का यही इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सरबजोर की मां का जवाब सुनकर लोग मजेदार कमेंट कर रहे हैं।

इस तरह के कमेंट कर रहे यूजर्स

सरबजोत की मां का जवाब सुनकर एक यूजर ने कमेंट किया कि भारत में ऐसा होता है और भारत में ही ऐसा हो सकता है। भारतीय माता की जय हो। एक अन्य यूजर ने लिखा कि एक मां का विश्वास देखिए, उन्हें बेटे पर पूरा भरोसा था कि वह मेडल जीतेगा, इसलिए बात सुने बिना ही वे जश्न मनाने में बिजी थीं। एक और यूजर ने वीडियो पर कमेंट किया कि गजब हैं आप सरबजोत सिंह और आपकी बेबे!

---विज्ञापन---

 

 

View this post on Instagram

 

---विज्ञापन---

A post shared by The Better India (@thebetterindia)

---विज्ञापन---

First published on: Jul 31, 2024 12:09 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola